NIT जमशेदपुर में नहीं टूटा 1.23 करोड़ के पैकेज का रिकॉर्ड, हाईएस्ट प्लेसमेंट 94.25 लाख का

Updated:
विज्ञापन
NIT Jamshedpur Placement 2026

NIT Jamshedpur कैंपस का बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो

NIT Jamshedpur Placement 2026: झारखंड के चर्चित इंजीनियरिंग कॉलेज NIT जमशेदपुर ने एक बार फिर अपने प्लेसमेंट रिकॉर्ड से छात्रों का ध्यान खींच लिया है. हालांकि इस बार 1.23 करोड़ रुपये वाले पुराने रिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ पाया, लेकिन फिर भी कई छात्रों को शानदार पैकेज मिले हैं.

विज्ञापन

NIT Jamshedpur Placement 2026: इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों का सपना होता है कि कॉलेज खत्म होते ही शानदार नौकरी मिल जाए. इस साल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी NIT Jamshedpur का सबसे बड़ा पैकेज 94.25 लाख रुपये सालाना रहा. यह ऑफर कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की छात्रा साक्षी प्रिया को लिंक्डइन कंपनी की तरफ से मिला है. कॉलेज की तरफ से प्लेसमेंट रिकॉर्ड शेयर किया गया है.

NIT Jamshedpur Placement 2026: पिछले साल का रिकॉर्ड

पिछले साल NIT जमशेदपुर काफी (NIT Jamshedpur) चर्चा में था क्योंकि कंप्यूटर साइंस की छात्रा सृष्टि चिरानिया को 1.23 करोड़ रुपये सालाना का पैकेज मिला था. यह ऑफर रूब्रिक कंपनी ने दिया था. लेकिन इस बार सबसे ज्यादा पैकेज 94.25 लाख रुपये तक ही पहुंच पाया.

कॉलेज की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल कुल 699 छात्रों ने प्लेसमेंट में हिस्सा लिया. इनमें से 649 छात्रों को अलग-अलग कंपनियों में नौकरी मिली.

BTech कंप्यूटर साइंस में हाईएस्ट पैकेज

सबसे ज्यादा प्लेसमेंट कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखा में हुआ. दोनों शाखाओं के 104-104 छात्रों को नौकरी का ऑफर मिला. वहीं इंजीनियरिंग ऑफ कम्प्यूटेशनल मैकेनिक्स शाखा में सबसे कम 23 छात्रों का चयन हुआ.

शाखा का नामरजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रप्लेसमेंट पाने वाले छात्रसबसे बड़ा पैकेज
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग11910494.25 लाख
सिविल इंजीनियरिंग878420 लाख
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग11110464 लाख
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन1029766.70 लाख
मैकेनिकल इंजीनियरिंग1039817.03 लाख
प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग545118 लाख
मेटलर्जिकल एंड मटेरियल्स इंजीनियरिंग978817 लाख
कम्प्यूटेशनल मैकेनिक्स262346 लाख

बड़ी कंपनियों ने दिया शानदार ऑफर

इस बार कई नामी कंपनियां प्लेसमेंट के लिए कैंपस पहुंचीं. LinkedIn, Amazon, सेल्सफोर्स, एटलासियन, ब्लैकरॉक, यूकेजी और वीजा जैसी बड़ी कंपनियों ने छात्रों को आकर्षक पैकेज दिए.

कंप्यूटर साइंस के छात्रों को सबसे ज्यादा फायदा मिला. एटलासियन ने कुछ छात्रों को 66 लाख रुपये तक का पैकेज दिया. वहीं सेल्सफोर्स और अमेजन जैसी कंपनियों ने भी लाखों के ऑफर दिए.

यह भी पढ़ें: Google को पसंद आया बिहार का ये BTech कॉलेज, 19 स्टूडेंट्स को मिला प्री प्लेसमेंट ऑफर, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola