Jamshedpur News : बहरागोड़ा : बालू लदे बंगाल नंबर के छह हाइवा जब्त, 20 लाख रुपये जुर्माना

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 30 May 2026 12:56 AM

विज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की. उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन कार्यालय की टीम ने शुक्रवार को बहरागोड़ा अंचल के विभिन्न बालू घाटों पर औचक छापेमारी की.

विज्ञापन

बर्निपाल, गुहियापाल और बनकटा बालू घाटों पर जिला खनन टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई

जब्त वाहन को आगे की कार्रवाई के लिए बारसोल थाना को सौंपे गये

Jamshedpur News :

पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की. उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन कार्यालय की टीम ने शुक्रवार को बहरागोड़ा अंचल के विभिन्न बालू घाटों पर औचक छापेमारी की. जहां से बिना वैध चालान के बालू का अवैध परिवहन कर रहे छह हाइवा को जब्त किया गया. जब्त किये गये छह हाइवा वाहनों से करीब 20 लाख रुपये जुर्माना वसूलने के लिए नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गयी.

टीम ने बहरागोड़ा अंचल के कई संवेदनशील स्थलों सहित बर्निपाल, गुहियापाल और बनकटा बालू घाट पर गहन छापेमारी अभियान चलाया. इसी दौरान घाटों से बालू लादकर निकल रहे वाहनों के चालान की जांच की गयी, जिसमें छह वाहनों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं पाये गये. जब्त वाहनों में डब्ल्यूबी49- 6373, डब्ल्यूबी 29 सी-2172, डब्ल्यूबी 33एफ-0705, डब्ल्यूबी 33इ-0547, डब्ल्यूबी 33 सी 7993 शामिल है. टीम ने जब्त सभी वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बरसोल थाना प्रभारी को सुपुर्द किया है. पुलिस वाहन मालिकों और इस अवैध धंधे के सिंडिकेट से जुड़े लोगों के बारे में पता लगाने में जुटी है.

कोट…

उपायुक्त के निर्देश पर बहरागोड़ा में की गयी छापेमारी में बालू लदे छह हाइवा जब्त किये गये हैं. अवैध बालू और गिट्टी के खेल में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

सतीश कुमार नायक, जिला खनन कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम.B

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola