गया मॉर्निंग ब्रीफ: म्यांमार के राष्ट्रपति आज पहुंचेंगे बोधगया, आंधी-बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जानें ट्रैफिक का हाल

Published by : PRANJAL PANDEY Updated At : 30 May 2026 5:30 AM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो.

गया और बोधगया के निवासियों के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा रहने वाला है. एक तरफ म्यांमार के राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बोधगया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, वहीं मौसम विभाग ने भी तेज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Gaya News : कंचन की रिपोर्ट. गया और बोधगया के निवासियों के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा रहने वाला है. एक तरफ म्यांमार के राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बोधगया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, वहीं मौसम विभाग ने भी तेज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा शहर में ईसीसीई की परीक्षा और गुरारू स्टेशन पर रेलवे बोर्ड का निरीक्षण भी होना है. अगर आप आज घर से बाहर निकल रहे हैं, तो जाम और खराब मौसम से बचने के लिए शहर के ये जरूरी अपडेट्स जरूर पढ़ लें.

वीवीआइपी मूवमेंट

म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग आज बोधगया आ रहे हैं. वे सुबह 9:15 बजे गया एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके मद्देनजर एयरपोर्ट से लेकर बोधगया तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. वीवीआईपी मूवमेंट के कारण इस रूट पर आम लोगों को ट्रैफिक डायवर्जन या जाम का सामना करना पड़ सकता है.

मौसम अलर्ट

  • तापमान: सुबह 6 बजे का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जा सकता है, जो दोपहर 2 बजे तक 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
  • येलो अलर्ट: मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. आसमान में छिटपुट बादल छाए रहने और धूप निकलने के साथ-साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.
  • बारिश की चेतावनी: बिजली चमकने, बादल गरजने और हल्की से मध्यम बारिश होने की भी पूरी संभावना है.

शहर के प्रमुख कार्यक्रम

  • परीक्षा: शहर के 15 सेंटरों पर आज ईसीसीई की परीक्षा आयोजित की जा रही है. परीक्षार्थियों की भीड़ के कारण सेंटर्स के आसपास गहमागहमी रहेगी.
  • रेलवे निरीक्षण: रेलवे बोर्ड के अधिकारी और सदस्य आज गुरारू रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे. वे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेंगे.

ट्रैफिक और जाम अलर्ट

  • वीवीआईपी मूवमेंट के कारण सुबह के वक्त गया एयरपोर्ट से बोधगया जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बलों की तैनाती रहेगी, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है.
  • इसके अलावा, शहर में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक नगर निगम गेट, जीबी रोड स्थित केदारनाथ मार्केट के मुख्य गेट के समीप और बाइपास पर जाम की स्थिति बन सकती है.
विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

मूल रूप से गोपालगंज के रहनेवाले प्रांजल पांडेय के पास पत्रकारिता का 13 वर्षों का विस्तृत अनुभव है. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर से जुड़े प्रांजल, फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग के विशेषज्ञ हैं. इसके अलावा राजनीति, खेल और सिनेमा पर भी इनकी गहरी पकड़ है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन