पितृपक्ष मेले में बदलेगा गया जी का रंग-रूप, दीवारों पर दिखेगी सनातन संस्कृति और लोककला की झलक

Updated:
विज्ञापन

पितृपक्ष मेले की तैयारी को लेकर वॉल पेंटिंग करते कलाकार | Prabhat Khabar Network

विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले के लिए गया को संवारा जा रहा है. जिला प्रशासन 'पेंट द सिटी' अभियान के तहत दीवारों पर पौराणिक कथाओं, लोककला और स्वच्छता का संदेश उकेर रहा है. यह पहल श्रद्धालुओं को एक दिव्य और अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगी.

विज्ञापन

Pitru Paksha Mela Gaya Ji : विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं के स्वागत तथा नगर के सौंदर्यीकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर 'पेंट द सिटी' अभियान चलाया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस पहल के तहत फल्गू नदी के विभिन्न प्रमुख घाटों, मेला क्षेत्र की दीवारों, प्रमुख वेदी स्थलों तथा संपर्क मार्गों को आकर्षक भित्ति चित्रों (वॉल पेंटिंग्स) से सजाया जा रहा है.

पितृपक्ष और पौराणिक इतिहास का अंकन

इस अभियान के तहत घाटों एवं प्रमुख पथों की दीवारों पर पितृपक्ष के महत्व, भगवान विष्णु के चरण, गया तीर्थ का पौराणिक इतिहास, रामायण प्रसंग तथा बिहार की पारंपरिक लोककला (मधुबनी व मंजूषा कला) का सुंदर अंकन किया जा रहा है.

कलाकृतियों के जरिये सामाजिक संदेश

साथ ही कलाकृतियों के जरिये केवल धार्मिक स्वरूप ही नहीं, बल्कि 'स्वच्छ गया-स्वस्थ गया', सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध तथा जल संरक्षण से जुड़े जागरूकता संदेश भी प्रदर्शित किये जा रहे हैं.

दीवारों पर किया जा रहा धार्मिक एवं सांस्कृतिक चित्रण

देवघाट, विष्णुपद मंदिर क्षेत्र, सीताकुंड, गदाधर घाट सहित प्रमुख मेला स्थलों की दीवारों पर विशेष थीम आधारित पेंटिंग करायी जा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र को एक स्वच्छ, सुरुचिपूर्ण और भक्तिमय स्वरूप मिल रहा है.

Also Read : गया जी : जमीन में क्यों दबाया जा रहा मगध मेडिकल हॉस्पिटल का कचरा? पानी खराब होने का आरोप

श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

जिला प्रशासन का उद्देश्य तीर्थयात्रियों को एक दिव्य, भव्य और अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करना है. इसके साथ ही, स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की गयी है कि वे इन कलाकृतियों को सुरक्षित रखने में सहयोग दें और मेला क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाये रखें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन