Jamshedpur News : कदमा : कलयुगी मां की मर गयी ममता, दिव्यांग बच्ची को सड़क पर छोड़ भागी
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 15 May 2026 1:28 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
कदमा में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना गुरुवार की दोपहर सामने आयी. यहां एक कलयुगी मां ने ममता का गला घोंटते हुए अपने ही मासूम दिव्यांग बच्ची को सड़क किनारे लावारिस हालत में छोड़ कर भाग गयी.
विज्ञापन
पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंपा
Jamshedpur News :
कदमा में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना गुरुवार की दोपहर सामने आयी. यहां एक कलयुगी मां ने ममता का गला घोंटते हुए अपने ही मासूम दिव्यांग बच्ची को सड़क किनारे लावारिस हालत में छोड़ कर भाग गयी. जब लोगों ने बच्ची को धूप में भूख-प्यास से रोते-बिलखते देखा तो उसे पानी पिलाया और खाने को दिया. बच्ची पैर से दिव्यांग है और बोल पाने में भी असमर्थ है. मिली जानकारी के अनुसार एक महिला अपनी दिव्यांग बच्ची को कदमा के फार्म एरिया के पास लेकर काफी देर तक खड़ी थी. उसके बाद बच्ची को छोड़कर अचानक वह लापता हो गयी. दोपहर करीब 12 बजे बच्ची को धूप में रोते-बिलखते देख लोग जुट गये. मौके पर पहुंची एक महिला पत्रकार ने इसकी जानकारी कदमा पुलिस को दी. सूचना मिलने के साथ ही कदमा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने काफी देर तक उसकी मां का इंतजार किया, लेकिन जब वह नहीं लौटी तो पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंप दिया.महिला की तलाश में जुटी पुलिस
कदमा थाना प्रभारी दिलीप यादव ने बताया कि बच्ची को छोड़कर जाने वाली महिला की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. स्थानीय लोगों से भी महिला के संबंध में जानकारी जुटायी जा रही है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि बच्ची या उसकी मां के बारे में कोई जानकारी मिलने पर तुरंत कदमा थाना को सूचित करें.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










