Jamshedpur News : ...तो 21 पंचायत में ठप हो सकती है जलापूर्ति
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 15 May 2026 1:40 AM
टेल्को थीम पार्क गेट के पास गोविंदपुर जलापूर्ति योजना का एयर रिलीज वाल्व क्षतिग्रस्त हो गया. जिससे लुआबासा इंटकवेल से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक आने वाला रॉ-वाटर बर्बाद हो रहा है.
टेल्को थीम पार्क गेट के पास गोविंदपुर जलापूर्ति योजना का एयर रिलीज वाल्व क्षतिग्रस्त, बर्बाद हो रहा पानी
मरम्मत नहीं हुई, तो 21 पंचायत में ठप हो सकती है जलापूर्ति
Jamshedpur News :
टेल्को थीम पार्क गेट के पास गोविंदपुर जलापूर्ति योजना का एयर रिलीज वाल्व क्षतिग्रस्त हो गया. जिससे लुआबासा इंटकवेल से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक आने वाला रॉ-वाटर बर्बाद हो रहा है. जेमिनी एजेंसी के द्वारा एयर रिलीज वाल्व को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है. एजेंसी के ठेकेदार अरुण कुमार ने बताया कि गुरुवार की दोपहर में एयर रिलीज वाल्व को किसी अज्ञात ने क्षतिग्रस्त कर दिया. जिसकी वजह से हुडको स्थित गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में समुचित पानी नहीं आ पा रहा है. यदि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी स्टोर नहीं होगा, तो 21 पंचायत में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी. उन्होंने कहा कि एयर रिलीज वाल्व की मरम्मत के लिए लुआबासा इंटकवेल से पानी की सप्लाई को रोकना होगा. उसके बाद ही मरम्मत संभव है. मरम्मत के क्रम में पाइपलाइन से एयर ले लिया तो फिर दूसरी परेशानी शुरू होगी.बिजली पोल गाड़ने के दौरान सरजामदा इजीएल मैदान के पास पाइपलाइन क्षतिग्रस्त
सरजामदा इजीएल मैदान के पास बुधवार को बिजली का पोल गाड़ते वक्त गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के तहत बिछाया गया पानी का पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गया. सुबह में जब पानी की आपूर्ति शुरू हुई तो क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से पानी का फव्वारा निकलने लगा. जेमिनी एजेंसी के ठेकेदार ने बिजली का काम कर रहे संवेदक को पाइपलाइन को दुरुस्त करने को कहा है. लेकिन बिजली विभाग का संवेदक क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त करने से मना कर रहा है. गुरुवार को इस मुद्दे को सरजामदा शिव मंदिर के पास बिजली विभाग की ओर से आयोजित कैंप में उठाया गया. बिजली विभाग के एसडीओ देवाशीष पात्रो ने संवेदक को अविलंब क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है.
कोट….
टेल्को थीम पार्क गेट के पास एयर रिलीज वाल्व के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी एजेंसी के ठेकेदार ने दी है. पानी की आपूर्ति बाधित नहीं हो, इसलिए उन्हें जल्द से जल्द एयर रिलीज वाल्व को दुरुस्त करने को कहा गया है.– शिव कुमार हांसदा, उपाध्यक्ष, एमवीडब्ल्यूएससी कमेटी, गोविंदपुर जलापूर्ति योजनाB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










