Jamshedpur News : जल्द पूरी होगी मानगो जलापूर्ति योजना, नक्शा बनाने का कार्य पूरा

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 15 May 2026 1:37 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

मानगोवासियों को जल्द ही पेयजल संकट से मुक्ति मिलने वाली है. लंबे समय से लटकी मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2 (पार्ट बी) के तहत एनएच-33 के पास पाइप बिछाने का रास्ता साफ हो गया है.

विज्ञापन

जनता से किया वादा निभाया : सुधा गुप्ता

Jamshedpur News :

मानगोवासियों को जल्द ही पेयजल संकट से मुक्ति मिलने वाली है. लंबे समय से लटकी मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2 (पार्ट बी) के तहत एनएच-33 के पास पाइप बिछाने का रास्ता साफ हो गया है. पाइपलाइन अलाइनमेंट के अंतिम रूट निर्धारण में आ रही सभी तकनीकी कठिनाइयां अब दूर हो गयी हैं. आठ मई को कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार ने एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को पत्र लिखकर अंतिम रूट तय करने का आग्रह किया था. वहीं मेयर सुधा गुप्ता ने भी कार्यपालक अभियंता को वैकल्पिक रूट के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया था.

एनएचएआइ ने स्पष्ट किया कि डिमना नाला के पास एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना के निर्माण के कारण पुरानी पाइपलाइन प्रभावित हो रही थी, इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था को स्वीकृति दी गयी है. 13 मई को रांची से आयी एनएचएआइ की टीम ने नक्शा बनाने का कार्य पूरा कर लिया है और पीएचइडी ने भी अपनी फिजिबिलिटी रिपोर्ट कार्यपालक अभियंता को सौंप दी है. मेयर सुधा गुप्ता मानगो जलापूर्ति योजना को पूरा करने के लिए लगातार प्रयासरत थीं. सुधा गुप्ता ने कहा कि उन्होंने मानगो की जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिखाया है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola