Jamshedpur News : बिष्टुपुर : कालीबाड़ी मंदिर से चेन चोरी मामले में चार महिलाएं गिरफ्तार, चेन बरामद
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 04 Oct 2025 1:30 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : बिष्टुपुर थानांतर्गत कालीबाड़ी मंदिर के पास एक महिला से सोने की चेन की चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के वर्धमान और हुगली की रहनेवाली हैं सभी आरोपी
Jamshedpur News :
बिष्टुपुर थानांतर्गत कालीबाड़ी मंदिर के पास एक महिला से सोने की चेन की चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जेल जाने वालों में ब्यूटी विश्वास, राधिका चौधरी, मल्लिका दास और शांति पासवान शामिल है. उनके पास से पुलिस ने चोरी हुई सोने की चेन भी बरामद की है. सभी महिला पश्चिम बंगाल के वर्धमान और हुगली की रहने वाली है. इस संबंध में सोनारी के रहने वाले मनीष कुमार ने केस दर्ज कराया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिष्टुपुर कालीबाड़ी मंदिर में सोमवार को एक महिला के गले से सोने की चेन की चोरी कर ली गयी थी. इस दौरान कुछ महिलाओं ने दो महिलाओं को चेन की चोरी करते देख लिया. उसके बाद मौके पर मौजूद महिलाओं ने दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. छानबीन के दौरान पुलिस ने पंडाल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. उसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को पूछताछ के लिए थाना लेकर आयी. पूछताछ के क्रम में पता चला कि पश्चिम बंगाल के वर्धमान और हुगली से 28 महिला और 10 पुरुष आकर जुगसलाई के एक होटल में रुके हैं. सूचना मिलने के बाद बिष्टुपुर पुलिस ने होटल से सभी को लेकर थाना में पूछताछ की. जहां से पुलिस ने चेन भी बरामद की. उसके बाद पुलिस ने चोरी में शामिल चार महिलाओं को पकड़ कर जेल भेज दिया. अन्य सभी को विसर्जन के बाद छोड़ दिया. बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि सभी लोग चोरी और छिनतई की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से ही शहर में आये थे. अगर इन लोगों को पकड़ कर हिरासत में नहीं रखा गया, होता तो छिनतई और चोरी की कई घटनाएं हो सकती थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










