Jamshedpur News : सदर अस्पताल के कर्मियों ने लैब टेक्नीशियन पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल के लैब कर्मियों ने लैब टेक्नीशियन कार्तिक महतो पर प्रताड़ना, अभद्र व्यवहार और कार्य में अनावश्यक हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए सिविल सर्जन, उपायुक्त और अस्पताल के उपाधीक्षक को पत्र लिखा है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
सदर अस्पताल के लैब कर्मियों ने लैब टेक्नीशियन कार्तिक महतो पर प्रताड़ना, अभद्र व्यवहार और कार्य में अनावश्यक हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए सिविल सर्जन, उपायुक्त और अस्पताल के उपाधीक्षक को पत्र लिखा है. कर्मचारियों का आरोप है कि कार्तिक महतो, जिनका मूल पदस्थापन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुगसलाई में है, लैब कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं, धमकी देते हैं तथा कार्य निष्पादन में बाधा उत्पन्न करते हैं. इससे कर्मचारियों में असंतोष का माहौल है और कई कर्मियों को मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है. शिकायत में कहा गया है कि इस संबंध में पूर्व में भी सिविल सर्जन कार्यालय को अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. कर्मचारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. इधर, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. दोषी पाये जाने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजेश कुमार
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










