दिल्ली-झारसुगुड़ा सेक्टर में दूसरी उड़ान शुरू नहीं होने से यात्रियों में नाराजगी, विमान चलाने की हो रही मांग

Updated:
विज्ञापन
झारसुगुड़ा विमानतल। | Prabhat Khabar Network

झारसुगुड़ा विमानतल। | Prabhat Khabar Network

दिल्ली-झारसुगुड़ा रूट पर दूसरी उड़ान शुरू न होने से यात्रियों में भारी नाराजगी है। सुबह की फ्लाइट की मांग बढ़ी, जानें क्या है पूरी अपडेट।

विज्ञापन

झारसुगुड़ा: दिल्ली-झारसुगुड़ा हवाई मार्ग पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. झारसुगुड़ा के वीर सुरेंद्र साय हवाई अड्डा से पश्चिम ओडिशा और पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के बड़ी संख्या में यात्री प्रतिदिन दिल्ली की यात्रा करते हैं. इसके बावजूद इस सेक्टर में दूसरी उड़ान शुरू करने की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. कई बार दूसरी उड़ान शुरू करने की योजना बनी, लेकिन वह अमल में नहीं आ सकी, जिससे यात्रियों में नाराजगी है.

जानकारी के अनुसार, इंडिगो ने 15 मई, 2024 से दिल्ली-झारसुगुड़ा सेक्टर में नियमित उड़ान सेवा शुरू की थी, जो अब भी जारी है. इससे पहले 31 मार्च, 2019 से स्पाइसजेट इस मार्ग पर उड़ान संचालित कर रही थी, लेकिन बार-बार सेवा बाधित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था. इंडिगो की नियमित सेवा शुरू होने के बाद स्थिति में सुधार आया है.

वर्तमान में इस मार्ग पर 180 सीटों वाला एयरबस ए-320 विमान संचालित किया जा रहा है. हालांकि यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण टिकटों की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है. अभी यह उड़ान दोपहर के समय संचालित होती है, जबकि यात्रियों की मांग है कि सुबह के समय भी दिल्ली-झारसुगुड़ा के बीच एक अतिरिक्त उड़ान संचालित की जाये.

वीर सुरेंद्र साय हवाई अड्डा के निदेशक उपेंद्र नाथ धौंडिया ने कहा कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और विमानन ईंधन की उपलब्धता से जुड़ी चुनौतियों के कारण कई एयरलाइंस अपने विमानों की संख्या कम कर रही हैं. ऐसे में फिलहाल दिल्ली-झारसुगुड़ा सेक्टर में दूसरी उड़ान शुरू करना संभव नहीं है. हालांकि उन्होंने उम्मीद जतायी कि आगामी अक्तूबर से विमानन क्षेत्र में स्थिति सामान्य होने पर इस दिशा में सकारात्मक पहल की जा सकती है.


विज्ञापन
Aditya Tiwari

लेखक के बारे में

By Aditya Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola