Jamshedpur News : जमशेदपुर में कल से बढ़ जायेगा ऑटो का किराया, नया रेट चार्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शहर में 12 जून से ऑटो का नया रेट लागू होने जा रहा है. डीजल और सीएनजी की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी को देखते हुए शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संचालक संघ की ओर से इसका नया रेट चार्ट जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

शहर में 12 जून से ऑटो का नया रेट लागू होने जा रहा है. डीजल और सीएनजी की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी को देखते हुए शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संचालक संघ की ओर से इसका नया रेट चार्ट जारी कर दिया गया है. कई स्टॉपेज पर 5 रुपये तक की बढ़ोत्तरी का फैसला लिया गया है. संघ के महासचिव श्याम किंकर झा ने बताया है कि डीजल और सीएनजी में औसतन 9 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो चुकी है. ऑटो रिक्शा की संख्या बढ़ गयी है. सभी ऑटो चालकों को सवारी मिलना भी मुश्किल हो जाता है. ऑटो का पार्ट्स का भी रेट बढ़ गया है, जिस कारण कई स्टॉपेज पर रेट बढ़ाया जा रहा है. यह बताया गया है कि इससे पहले 2021 में रेट बढ़ाया गया था. करीब पांच साल के बाद यह बढ़ोत्तरी की जा रही है. इसकी जानकारी प्रशासन को भी दी गयी है.

नया रेट चार्ट :

साकची से खुलने वाले ऑटो का रेट :

रूट का नाम–नया रेट

बाराद्वारी-10 रुपयेभालुबासा, एग्रिको, सिदगोड़ा-15 रुपये

एनएमएल बागुनहातू – 20 रुपये

बारीडीह व न्यू बारीडीह – 20 रुपये

बारीडीह बस्ती व मर्सी अस्पताल – 25 रुपये

मानगो चौक-15 रुपये डिमना चौक-15 रुपये

मानगो चौक, आजाद बस्ती – 15 रुपयेगरीब कॉलोनी, चेपा पुल-20 रुपये

पारडीह चौक – 25 रुपयेकपाली टीओपी – 25 रुपये

सोनारी ऐरोड्राम – 15 रुपयेकागलनगर – 20 रुपये

टीएमएच, धातकीडीह – 15 रुपयेकदमा बाजार, शास्त्रीनगर – 20 रुपये

केपीएस स्कूल कदमा – 25 रुपयेगोलमुरी टिनप्लेट – 15 रुपये

नीलडीह, लेबर ब्यूरो – 20 रुपयेखड़ंगाझाड़ प्लाजा – 25 रुपये

बर्मामाइंस – 15 रुपयेबर्मामाइंस, रेलवे स्टेशन – 20 रुपये

जेम्को – 30 रुपयेबिष्टुपुर – 15 रुपये

जुगसलाई – 25 रुपयेजुगसलाई, रेलवे स्टेशन – 35 रुपये

बिष्टुपुर वीमेंस कॉलेज – 20 रुपयेआदित्यपुर एस टाइप – 25 रुपये

आदित्यपुर टोल ब्रिज – 30 रुपयेडीवीसी मोड़ – 35 रुपये

गम्हरिया लाल बिल्डिंग – 45 रुपयेकांड्रा – 60 रुपये

बिष्टुपुर से स्टेशन – 25 रुपयेजुगसलाई से स्टेशन – 15 रुपये

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola