Jamshedpur News : नीट परीक्षा की होगी वीडियोग्राफी, एक दिन पहले सील होंगे केंद्र

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : नीट परीक्षा की होगी वीडियोग्राफी, एक दिन पहले सील होंगे केंद्र

शहर में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

जमशेदपुर के 8 केंद्रों पर 21 जून को होगी नीट (यूजी) परीक्षा, 4 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक : कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर अब केवल सरकारी कर्मी ही बनेंगे इनविजिलेटर

Jamshedpur News :

शहर में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर समीक्षा बैठक की. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि इनविजिलेटर (वीक्षक) के रूप में केवल सरकारी कर्मियों की ही ड्यूटी लगायी जायेगी. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर भीड़ प्रबंधन, शहर में सुगम यातायात और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. प्रमुख चौक-चौराहों और केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. अभ्यर्थियों की कड़ी तलाशी (फ्रिस्किंग) ली जायेगी और पूरी परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी जायेगी. परीक्षा से एक दिन पहले सभी केंद्रों को पूरी तरह सैनिटाइज कर सील कर दिया जायेगा. साथ ही, केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं.

शहर के कुल छह शिक्षण संस्थानों में बनाये गये हैं आठ परीक्षा केंद्र

बैठक में दी गयी जानकारी के अनुसार, जिले के 6 शिक्षण संस्थानों में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जहां 4,000 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जायेगी. परीक्षार्थियों को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी. इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जायेगा.

बैठक में ये थे मौजूद

बैठक में उपायुक्त के अलावा सिटी एसपी ललित मीणा, एसडीएम धालभूम अर्णव मिश्रा, एएसपी ऋषभ त्रिवेद्वी, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) राहुलजी आनंदजी, नजारत उप समाहर्ता डेविड बलिहार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी किशोर प्रसाद, डीएसपी ट्रैफिक श्रीनिरज, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता आनंद कौशिक और परीक्षा केंद्र बनाये गये कॉलेजों के प्रबंधन व प्रतिनिधि मौजूद थे.

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

1.लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल (एलबीएसएम) कॉलेज, करनडीह

2.जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज3.जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी

4.द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेंस5.राजकीय आदिवासी हाई स्कूल, सीतारामडेरा

6. एलबीएसएम कॉलेज, गोलमुरी

विज्ञापन
राजेश कुमार

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola