मुसाबनी में लगातार सड़क दुर्घटना के खिलाफ ग्रामीण उतरे सड़क पर, पुलिस से दुर्घटना पर रोक लगाने की मांग

Updated:
विज्ञापन

13जी 4- सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने की मांग पर प्रदर्शन करते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुसाबनी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, पुलिस को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर रविवार को मजदूर यूनियन नेता शमशेर खान के नेतृत्व में सुरदा राजीव चौक के समीप मुख्य सड़क पर एकत्रित होकर नारेबाजी की गयी और विरोध-प्रदर्शन किया गया. फिर मुसाबनी थाना पहुंच कर थाना प्रभारी को चार सूत्री मांग पत्र सौपा गया. सौंपे गये मांग पत्र में पुलिस प्रशासन से यथा शीघ्र नियमित तहत वाहन जांच अभियान चलाने, शराब पीकर तथा ड्रग आदि का सेवन कर गाड़ी चलाने वालों पर रोक लगाने, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दो पहिया वाहन चलाने पर रोक लगाने तथा स्कूल में चलने वाले वाहनों के चालक, वाहन का फिटनेस आदि की जांच करने की मांग की गयी. ज्ञापन में थाना प्रभारी से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की गयी. ताकि अप्रिय घटना को रोका जा सके. श्री खान ने कहा कि सड़क पर केवल बेरियर लगाकर पुलिस प्रशासन अपने कर्तव्यों से मुक्त नहीं हो सकता. उसे क्षेत्र में हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कारगर उपाय करने होंगे. नियमित वाहन जांच के साथ लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की जरूरत है.

विज्ञापन

पुलिस ने कहा गश्ती बढ़ाई जायेगी

उन्होंने कहा थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस गश्ती बढ़ायी जायेगी. इसके साथ ही प्रमुख चौक चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था की जा रही है. इसके साथ ही सड़क सुरक्षा के लिए लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने कहा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाये जायेंगे उच्च अधिकारियों से संपर्क कर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की जायेगी और वाहन चेकिंग अभियान चलाकर ऑन स्पॉट फाइन काटे जायेंगे. मौके पर सपन सिंह, गुरूदास मुर्मू, कमल कांत भट्टचार्ज, विकास शाह, मोहम्मद मुन्ना,अर्जुन लोहार, चंपई हेंब्रम, नलिन पातर, वीर लामा आदि मुसाबनी थाना पहुंचे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola