झामुमो के वरिष्ठ नेता मदन मन्ना का निधन, क्षेत्र में शोक

Updated:
विज्ञापन

मदन मन्ना का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झामुमो के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रखंड उपाध्यक्ष मदन मन्ना का भुवनेश्वर एम्स में निधन हो गया। उनके निधन से बहरागोड़ा क्षेत्र में शोक का माहौल है।

विज्ञापन

बहरागोड़ा : झामुमो बहरागोड़ा के पूर्व प्रखंड उपाध्यक्ष मदन मन्ना (53) का रविवार को भुवनेश्वर स्थित एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही बहरागोड़ा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. बताया गया कि मदन मन्ना पिछले एक माह से बीमार थे. इलाज के दौरान रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन से झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक व्याप्त है. मदन मन्ना के निधन पर विधायक समीर कुमार मोहंती, 20 सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, लंबोदर कुंवर, निर्मल दुबे, तपन कुमार ओझा, रासबिहारी साहू, मुन्ना होता, सुमित माइती, अरुण बारीक समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola