जमशेदपुर: NEET-UG की पूरी परीक्षा प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी, एक दिन पहले सील होंगे केंद्र 

Updated:
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते उपायुक्त राजीव रंजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jamshedpur News: NEET (UG)-2026 परीक्षा के सफल और निष्पक्ष आयोजन को लेकर जमशेदपुर में जिला प्रशासन सतर्क है. सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

जमशेदपुर से कुमार आनंद की रिपोर्ट 

विज्ञापन

Jamshedpur News: जमशेदपुर शहर में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली NEET-UG 2026 परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन ने जिला मुख्यालय पर समीक्षा बैठक की. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि इनविजिलेटर (वीक्षक) के रूप में केवल सरकारी कर्मियों की ही ड्यूटी लगायी जाएगी. 

डीसी ने दिए निर्देश

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर भीड़ प्रबंधन, शहर में सुगम यातायात और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. प्रमुख चौक-चौराहों और केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. अभ्यर्थियों की कड़ी तलाशी (फ्रिस्किंग) ली जाएगी और पूरी परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी. परीक्षा से एक दिन पहले सभी केंद्रों को पूरी तरह सैनिटाइज कर सील कर दिया जाएगा. साथ ही, केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. 

शहर के कुल छह शिक्षण संस्थानों में बनाए गए हैं आठ परीक्षा केंद्र 

बैठक में दी गई जानकारी के अनुसार, जिले के 6 शिक्षण संस्थानों में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4,000 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षार्थियों को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी. इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. 

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा 

1.लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल (एलबीएसएम) कॉलेज, करनडीह

2.जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज

3.जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी

4.द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेंस

5.राजकीय आदिवासी हाई स्कूल, सीतारामडेरा

6.एलबीएसएम कॉलेज, गोलमुरी 

बैठक में ये लोग रहे मौजूद 

बैठक में सिटी एसपी ललित मीणा, एसडीएम धालभूम अर्णव मिश्रा, एएसपी ऋषभ त्रिवेद्वी, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) राहुलजी आनंदजी सहित कॉलेजों के प्रबंधन और प्रतिनिधि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश, अब ऑनलाइन भू-अभिलेखों के सत्यापन पर डिजिटल हस्ताक्षर करेंगे अंचल अधिकारी

यह भी पढ़ें: पोते की हत्या के आरोप में सौतेली दादी को आजीवन कारावास, 14 महीने पहले हुई थी वारदात

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola