वाहन ने पीछे से मारी टक्कर, सड़क पर तड़पता रहा युवक, थाना से महज 300 मीटर दूर हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटमदा में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रवींद्र माझी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पटमदा : पटमदा थाना से करीब 300 मीटर दूर पटमदा-काटिन मुख्य सड़क पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. अगाड़ा पुलिया के समीप अज्ञात वाहन ने पीछे से उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर मुंह के बल गिर गया. गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि वह काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन समय पर मदद नहीं मिल सकी.

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पटमदा थाना पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद पटमदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार, हादसा पटमदा-काटिन मुख्य सड़क पर अगाड़ा पुलिया के पास हुआ. प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि अज्ञात वाहन ने पीछे से व्यक्ति को टक्कर मारी. सड़क पर गिरने के कारण उसके मुंह और सिर में गंभीर चोट लगी तथा काफी रक्तस्राव हुआ.

जोड़सा का रहने वाला है मृतक

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस अब आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है. मृतक की पहचान हांगो उर्फ रवींद्र माझी (40) के रूप में की गयी है. वह जोड़सा के जामडीह टोला अंतर्गत बारुबेड़ा गांव का रहने वाले थे. पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

होटलों में पानी सप्लाई कर चलाते थे परिवार

पुलिस के अनुसार, हांगो उर्फ रवींद्र माझी बेलटांड़ चौक के आसपास स्थित विभिन्न होटलों में पानी सप्लाई कर अपना और परिवार का जीवनयापन करते थे. शनिवार को भी वह किसी काम से पटमदा बस्ती की ओर जा रहे थे. इसी दौरान अगाड़ा पुलिया के पास सड़क हादसे का शिकार हो गये. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola