अनियंत्रित ट्रक ने मोपेड चालक को कुचला, मौत
Updated at : 23 Feb 2020 8:03 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : मानगो थानांतर्गत एनएच-33 स्थित सिटी इन होटल के पास अनियंत्रित ट्रक (ओआर-11एफ-1663) की चपेट में आकर मोपेड सवार यार अहमद उर्फ नकी अहमद (50) की मौत हो गयी. यार अहमद आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड के रहने वाले थे. शव को पुलिस ने टीएमएच के शीतगृह में रख दिया है. मरने की सूचना मिलने […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : मानगो थानांतर्गत एनएच-33 स्थित सिटी इन होटल के पास अनियंत्रित ट्रक (ओआर-11एफ-1663) की चपेट में आकर मोपेड सवार यार अहमद उर्फ नकी अहमद (50) की मौत हो गयी. यार अहमद आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड के रहने वाले थे. शव को पुलिस ने टीएमएच के शीतगृह में रख दिया है.
मरने की सूचना मिलने के बाद परिवार व बस्ती के लोगों ने एनएच-33 को जाम कर दिया. एक घंटे तक एनएच जाम रहा. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया. घटना शनिवार की रात करीब 10 बजे की है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यार अहमद कॉस्मेटिक का फेरी करता है. शनिवार को वह मोपेड से सामान की फेरी करने के लिए फदलुगोड़ा गया था. उसके बाद काम समाप्त कर वह अपनी मोपेड से फदलुगोड़ा से अपने घर आजादनगर लौट रहे थे. उसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.
मानगो : आक्रोशित लोगों ने एक घंटे तक जाम रखा एनएच-33
अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर मोपेड सवार नकी अहमद की टीएमएच में मौत हो गयी है. शव को शीतगृह में रख दिया गया है. ट्रक को जब्त किया जा चुका है. चालक फरार है. लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम किया था, लेकिन अब स्थिति सामान्य है.
मिथलेश कुमार, थाना प्रभारी, मानगो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




