ePaper

झाविमो की सरकार बनी, तो बंद स्कूल फिर खुलेंगे : बाबूलाल

Updated at : 30 Nov 2019 2:44 AM (IST)
विज्ञापन
झाविमो की सरकार बनी, तो बंद स्कूल फिर खुलेंगे : बाबूलाल

जमशेदपुर : राज्य में झाविमो की सरकार बनी, तो रघुवर सरकार द्वारा विलय किये गये स्कूल फिर से खुलेंगे. शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हमने हर गांव में स्कूल खुलवाया था. लेकिन, रघुवर सरकार ने स्कूलों के साथ-साथ कई लाभकारी योजनाओं को भी बंद करा दिया. 23 दिसंबर को इवीएम से जब जेवीएम निकलेगा, […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : राज्य में झाविमो की सरकार बनी, तो रघुवर सरकार द्वारा विलय किये गये स्कूल फिर से खुलेंगे. शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हमने हर गांव में स्कूल खुलवाया था. लेकिन, रघुवर सरकार ने स्कूलों के साथ-साथ कई लाभकारी योजनाओं को भी बंद करा दिया. 23 दिसंबर को इवीएम से जब जेवीएम निकलेगा, तभी राज्य का विकास संभव हो पायेगा. यह बात झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को कही.

श्री मरांडी मानगो गांधी मैदान में झाविमो प्रत्याशी के समर्थन चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पांच सालों में कुछ नहीं किया. सरकार से उम्मीद होती है कि राज्य में अमन-चैन रहेगा, लेकिन सत्ता में बैठे लोग कानून तोड़ते हैं. उन्होंने कहा कि हाथी उड़ता नहीं है, लेकिन सरकार ने हाथी उड़ाया अौर देश-विदेश की यात्रा में 900 करोड़ से ज्यादा खर्च कर राज्य का खजाना खाली कर दिया.

उद्योग तो एक भी नहीं लगे, लेकिन आदित्यपुर समेत अन्य स्थानों पर सैकड़ों उद्योग बंद हो गये, सैकड़ों लोग बेरोजगार हो गये. श्री मरांडी ने कहा, प्रदेश में लोग भूख से मर गये, सरकार ने आधार से लिंक नहीं होने के कारण 11 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिया. पेंशन बंद कर दी. लोगों को अनाज नहीं मिला. झाविमो की सरकार बनी तो घर बैठे राशन कार्ड मिलेंगे.
बंद स्कूल खोले जायेंगे अौर शिक्षक भी नियुक्त होंगे. गरीबों के बच्चों की शिक्षा का खर्च सरकार उठायेगी. मरांडी ने स्वस्थ्य, शिक्षित झारखंड बनाने अौर युवाअों को रोजगार के लिए झाविमो की सरकार बनाने की अपील की. सभा में जमशेदपुर पूर्वी के प्रत्याशी अभय सिंह, पश्चिम के प्रत्याशी पंकज कुमार, जिला अध्यक्ष बबुआ सिंह, जटा शंकर पांडेय, अजीत सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola