शनिवार से लापता छात्र का शव दोमुहानी नदी से बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Oct 2019 9:15 AM (IST)
विज्ञापन

गम्हरिया : कपाली थाना अंतर्गत डोबो नदी से रविवार को पुलिस ने एक 13 वर्षीय बालक का शव बरामद किया है. उसकी पहचान बोलाईडीह निवासी विकास सिंह का पुत्र आदर्श कुमार के रूप में किया गया. इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके पश्चात शव […]
विज्ञापन
गम्हरिया : कपाली थाना अंतर्गत डोबो नदी से रविवार को पुलिस ने एक 13 वर्षीय बालक का शव बरामद किया है. उसकी पहचान बोलाईडीह निवासी विकास सिंह का पुत्र आदर्श कुमार के रूप में किया गया. इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
भय से दोस्तों ने नहीं दी घटना की जानकारी. जानकारी के अनुसार शनिवार को आदर्श अपने चार दोस्तों के साथ गौरी घाट स्थित नदी में नहाने गया था. इसी क्रम में वह डूबने लग गया. डूबते देख उसे बचाने के लिए प्रिंस नामक साथी पानी में गया, तो वह भी डूबने लगा. इस दौरान पानी के अंदर जाकर राहुल कुमार ने जैसे-तैसे प्रिंस को बचा लिया, लेकिन आदर्श डूब गया. घटना के बाद सभी दोस्त घर लौट आये. भय से उन लोगों ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी. आदर्श तीन भाइयों में दूसरा था.
बॉलीवॉल खेलने के नाम पर घर से निकला था
परिजनों के अनुसार शनिवार दोपहर 12 बजे से आदर्श बॉलीवॉल खेलने के नाम पर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया. रविवार को नदी में लोगों द्वारा शव को देखा गया.
मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव निकालने के बाद परिजनों द्वारा उसकी पहचान आदर्श के रूप में की गयी. आदर्श केरला पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था. उसके असामयिक निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. वहीं शव के घर पहुंचते ही पूरे बोलाइडीह में मातम छा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




