ePaper

नदी में डूबने से आइसक्रीम विक्रेता की मौत

Updated at : 20 Jul 2019 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
नदी में डूबने से आइसक्रीम विक्रेता की मौत

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत भुइयांडीह लालभट्ठा में शुक्रवार को सुवर्णरेखा नदी में डूबने से नंदलाल वर्मा (50) की मौत हो गयी. मृतक आइसक्रीम बेचता था. घटना शुक्रवार की देर शाम की है. नंदलाल वर्मा शुक्रवार की सुबह से ही घर से निकले हुए थे. मृतक की पत्नी पंजाब में रहती है. उन्हें दो बेटे […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत भुइयांडीह लालभट्ठा में शुक्रवार को सुवर्णरेखा नदी में डूबने से नंदलाल वर्मा (50) की मौत हो गयी. मृतक आइसक्रीम बेचता था. घटना शुक्रवार की देर शाम की है. नंदलाल वर्मा शुक्रवार की सुबह से ही घर से निकले हुए थे. मृतक की पत्नी पंजाब में रहती है. उन्हें दो बेटे हैं. बड़ा बेटा मोनू वर्मा अपने पिता नंदलाल वर्मा के साथ कान्हू भट्ठा में रहता है जबकि छोटा बेटा मां के साथ पंजाब में रहता है. मृतक दो भाइयों में बड़ा था. मृतक के एक हाथ में चप्पल था जबकि दूसरा चप्पल पैर में था.

लोगों का अनुमान है कि संभवत : चप्पल नदी में बहने के क्रम में उसे निकालने के दौरान नंदलाल वर्मा नदी में डूब गये. सिदगोड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की मां दुलारी देवी ने बताया कि बेटा (नंदलाल वर्मा) शुक्रवार को आइसक्रीम बेचने नहीं गये थे.
सुबह बेटा से चावल दुकान से लाने को कहा था. बेटा ने कहा था कि चावल ला दूंगा. लेकिन न उसने चावल लाया और न ही वह खुद लौटा. शाम में उसके नदी में डूबने की खबर मिली. नदी किनारे गई तो उसका शव देखा. पुलिस के अनुसार डूबने के कारण का पता नहीं चल सका है. शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा. शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola