Amit memo t20: साई करुणा की टीम ने स्कूल ऑफ क्रिकेट को 7 विकेट से हराया
Author Nesar ahamad
Updated:
विज्ञापन
साई करुणा क्रिकेट एकेडमी ने अंडर-17 अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में स्कूल ऑफ क्रिकेट को सात विकेट से हरा दिया.
विज्ञापन
जमशेदपुर. साई करुणा क्रिकेट एकेडमी ने अंडर-17 अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में स्कूल ऑफ क्रिकेट को सात विकेट से हरा दिया. कदमा लिंक रोड स्थित एलआईसी ग्राउंड पर शुक्रवार को खेले गए मैच में स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 104 रनों पर सिमट गयी. जवाब में साई करुणा की टीम ने मात्र 10.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 105 रन बना लिए और जीत दर्ज की. शानदार गेंदबाजी के लिए आकाश कुमार पांडे (3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. शनिवार को दोपहर एक बजे से पहला क्वार्टर फाइनल मैच एंबिशन क्रिकेट एकेडमी और बिरसा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










