चक्रधरपुर रेल मंडल में बड़ा ट्रांसफर, जानें कितने सीनियर ALP बदले

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रेलवे ने 132 सीनियर सहायक लोको पायलटों का एक लॉबी से दूसरी लॉबी में ट्रांसफर किया है। टाटानगर सहित कई स्टेशनों के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं.

विज्ञापन

जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल में मंगलवार को 132 सीनियर सहायक लोको पायलट (ALP) का एक लॉबी से दूसरी लॉबी में ट्रांसफर किया गया. रेलवे सहायक कार्मिक अधिकारी वी. हरनाथ ने सीनियर ALP के लॉबी ट्रांसफर का आदेश जारी करते हुए इसे जल्द लागू करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

टाटानगर लॉबी में 93 सीनियर ALP का ट्रांसफर

रेल मंडल के अंदर किए गए इस ट्रांसफर में टाटानगर लॉबी को सबसे ज्यादा 93 सीनियर ALP मिले हैं. वहीं, झारसुगुड़ा में 3 और चक्रधरपुर में 6 सीनियर ALP का ट्रांसफर किया गया है. इसके अलावा राउरकेला, बंडामुंडा, सीनी, मनोहरपुर, डांगुवापोसी और आदित्यपुर लॉबी में भी सीनियर ALP का स्थानांतरण किया गया है.

अनुरोध के आधार पर हुआ ट्रांसफर

रेलवे के अनुसार, यह लॉबी ट्रांसफर सीनियर ALP के अनुरोध के आधार पर किया गया है. आदेश जारी होने के साथ ही संबंधित कर्मचारियों को नई लॉबी में योगदान देने की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola