जमीन कारोबारी की हत्या में सजायाफ्ता झामुमो के इस नेता को हाईकोर्ट से मिली जमानत

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमीन कारोबारी संजीव सिंह हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे झामुमो नेता दुबराज नाग को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

जमशेदपुर : परसुडीह-सरजामदा के जमीन कारोबारी संजीव सिंह हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे झामुमो नेता दुबराज नाग को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. दुबराज नाग फिलहाल घाघीडीह जेल में बंद हैं. बचाव पक्ष के अधिवक्ता अखिलेश कुमार ने बताया - हाईकोर्ट के जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अदालत ने दुबराज नाग को जमानत दी है. इसी मामले में उनके सहयोगी और झामुमो नेता जितेंद्र सिंह को भी पूर्व में अदालत से जमानत मिल चुकी है.

विज्ञापन

2016 में हुई थी जमीन कारोबारी की हत्या

मामला वर्ष 2016 का है. 19 जनवरी को सरजामदा निवासी जमीन कारोबारी संजीव सिंह की जोजोबेड़ा रेलवे फाटक के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद मामले की जांच शुरू हुई और पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था. बाद में इस हत्याकांड में अदालत ने जितेंद्र सिंह और दुबराज नाग को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. अब हाईकोर्ट से दुबराज नाग को जमानत मिलने के बाद मामले ने एक बार फिर चर्चा पकड़ ली है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola