बाबाधाम जाने से पहले जान लें ये खबर, 17 से 28 अगस्त तक दो स्टेशनों पर रुकेगी गोड्डा एक्सप्रेस
ट्रेन की तस्वीर.
बाबा धाम और श्रावणी मेला जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने गोड्डा एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया है. 17 से 28 अगस्त तक यह ट्रेन चंद्रपुरा और कतरासगढ़ रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे हजारों श्रद्धालुओं को सुविधा होगी.
जमशेदपुर : सावन के पवित्र महीने में बाबा धाम और श्रावणी मेला जाने वाले श्रद्धालुओं और रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने एक बड़ी राहत दी है. यात्रियों की भारी भीड़ और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गाड़ी संख्या 18185 टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन के रूट में अस्थायी बदलाव किया है. आगामी 17 अगस्त से 28 अगस्त तक यह एक्सप्रेस ट्रेन धनबाद मंडल के अंतर्गत आने वाले चंद्रपुरा और कतरासगढ़ रेलवे स्टेशनों पर भी रुकेगी. इससे इन क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को गोड्डा और संताल परगना की तरफ जाने में काफी सहूलियत होगी.
सावन में यात्रियों की संख्या में इजाफा
चंद्रपुरा स्टेशन में ट्रेन शाम 18:03 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद शाम 6:05 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. कतरासगढ़ स्टेशन में यह ट्रेन शाम 6:36 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद शाम 6:38 बजे अपने गंतव्य की ओर रवाना हो जायेगी. श्रावणी मेला के दौरान संताल परगना (देवघर, दुमका, गोड्डा) की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होता है. टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस इस रूट की एक प्रमुख ट्रेन है. अब तक चंद्रपुरा और कतरासगढ़ के यात्रियों को इस ट्रेन को पकड़ने के लिए धनबाद या बोकारो जाना पड़ता था, लेकिन इस अस्थायी ठहराव से हजारों श्रद्धालुओं और आम यात्रियों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ब्रजेश सिंह
ब्रजेश सिंह. प्रभात खबर से कई सालों से जुड़े हुए है. 29 सालों का पत्रकारिता का अनुभव है. औद्योगिक, ट्रेड यूनियन, क्राइम, प्रशासनिक, सरकार, राजनीति के जानकार है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










