टाटा कमिंस कर्मचारियों के वेतन में इतने की बढ़ोतरी, कैंटीन नहीं चाहिए तो मिलेंगे कितने पैसे यहां जानें

Updated:
विज्ञापन

वार्ता में उपस्थित यूनियन व कंपनी के अधिकारी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टाटा कमिंस के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. लंबे समय से लंबित ग्रेड रिवीजन समझौते पर सहमति बन गई है, जिससे कर्मचारियों के कुल वेतन में ₹20,100 की वृद्धि होगी. साथ ही, कैंटीन सुविधा, गेन शेयरिंग और AGP से जुड़े पुराने विवादों का भी समाधान किया गया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा कमिंस के कर्मचारियों के लिए मंगलवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया. लंबे समय से लंबित ग्रेड रिवीजन समझौते पर आखिरकार सहमति बन गयी. चार वर्षों के लिए हुए नये वेतन समझौते में कर्मचारियों के कुल वेतन में ₹20,100 की बढ़ोतरी पर मुहर लगी है. साथ ही कैंटीन सुविधा, गेन शेयरिंग और एजीपी से जुड़े पुराने विवादों का भी समाधान कर दिया गया है.

विज्ञापन

चार साल में पूरी होगी ₹20,100 की बढ़ोतरी

नये समझौते के तहत कर्मचारियों के वेतन में कुल ₹20,100 की बढ़ोतरी होगी. यह बढ़ोतरी चार वर्षों में क्रमशः लागू की जायेगी. पहला साल: 77.5%, दूसरा साल: 90%, तीसरा साल: 95% व चौथा साल: 100%. यानी ग्रेड रिवीजन की पूरी बढ़ोतरी चौथे वर्ष में ₹20,100 तक पहुंच जायेगी.

कैंटीन नहीं चाहिए तो हर महीने ₹2,500

कर्मचारियों की मांग को देखते हुए कैंटीन सुविधा को अब वैकल्पिक कर दिया गया है. जो कर्मचारी कैंटीन सुविधा का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, उन्हें इसके बदले ₹2,500 प्रति माह भत्ता मिलेगा. इस फैसले से उन कर्मचारियों को सीधे आर्थिक लाभ होगा, जो कैंटीन सुविधा का उपयोग नहीं करते हैं.

छुट्टी लेने पर अब नहीं कटेगी गेन शेयरिंग

ग्रेड रिवीजन समझौते में गेन शेयरिंग से जुड़े पुराने विवाद का भी स्थायी समाधान किया गया है. अब कर्मचारियों के छुट्टी लेने पर उनकी गेन शेयरिंग राशि में कटौती नहीं की जायेगी. यानी छुट्टी लेने की वजह से गेन शेयरिंग में होने वाली कटौती का पुराना प्रावधान अब कर्मचारियों के लिए बाधा नहीं बनेगा.

AGP के 1.25 और 1.50 के अंतर का भी होगा भुगतान

एसोसिएट ग्रेड प्रोग्रेशन (AGP) से जुड़े मुद्दे पर भी समझौता हुआ है. एजीपी के तहत वेतन वृद्धि की राशि सभी कर्मचारियों के लिए समान रखी गयी है. वहीं 1.25 और 1.50 के अंतर की राशि का भुगतान किया जायेगा. इसके अलावा 70% से 80% ब्रैकेट वाले कर्मचारियों का प्रतिशत 75% तय किया गया है. उन्हें 5% अतिरिक्त लाभ देते हुए 81% से 90% के दायरे में लाया गया है.

मेडिकल सुविधा में कोई बदलाव नहीं

समझौते के तहत कर्मचारियों की मेडिकल सुविधाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पहले की तरह मेडिकल सुविधा यथावत लागू रहेगी. चार साल के इस समझौते से वेतन बढ़ोतरी के साथ कर्मचारियों की कई लंबित मांगों और पुराने विवादों का समाधान हुआ है. अब कर्मचारियों को नये वेतन समझौते के तहत मिलने वाले लाभों का इंतजार है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola