Jamshedpur News : लॉ कॉलेज की निगरानी के लिए केयू ने गठित की उच्च स्तरीय समिति
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू), चाईबासा के कुलपति के आदेशानुसार जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के सुचारू संचालन और समय-समय पर इसकी समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है.
विज्ञापन
राजेश कुमार शुक्ला बने समिति के संयोजक
Jamshedpur News :
कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू), चाईबासा के कुलपति के आदेशानुसार जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के सुचारू संचालन और समय-समय पर इसकी समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है. इस संबंध में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. रंजीत कुमार कर्ण के हस्ताक्षर से एक अधिसूचना जारी की गयी है. विश्वविद्यालय द्वारा गठित इस पांच सदस्यीय समिति में वरिष्ठ अधिवक्ता सह कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट और सीनेट सदस्य राजेश कुमार शुक्ला को संयोजक बनाया गया है.इनके अलावा समिति में सीनेट सदस्य सह सामाजिक कार्यकर्ता लाखन मार्डी, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्रिसिंपल-इन-चार्ज और कोल्हान विश्वविद्यालय के लीगल सेल के को-ऑर्डिनेटर को बतौर सदस्य शामिल किया गया है. वहीं विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर को इस महत्वपूर्ण समिति का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन