पेट्रोल पंपकर्मी की मौत: 10 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, गेल कंपनी से भी मिलेगा सहयोग
तुषार कुमार (फाइल फोटो)
जमशेदपुर में पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरते समय हुए हादसे में एक पंपकर्मी की मौत हो गई. इस दुखद घटना के बाद, परिजनों और पेट्रोल पंप प्रबंधन के बीच 10 लाख रुपये के मुआवजे पर सहमति बन गई है. गेल कंपनी से भी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया गया है.
जमशेदपुर: साकची कालीमाटी रोड स्थित हावड़ा ब्रिज के पास आरके जैन भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर गुरुवार रात हादसे में पंपकर्मी तुषार कुमार की मौत के मामले में शुक्रवार को परिजन गोलमुरी थाना पहुंचे. पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक आरके जैन को भी थाना बुलाया. करीब दो घंटे तक चली वार्ता के बाद मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी. पंप मालिक ने 10 लाख रुपये सहायता राशि देने के साथ तुषार के पीएफ समेत अन्य फंड की राशि दिलाने का भरोसा दिया.
आपके शहर में
गेल कंपनी से भी मुआवजा दिलाने में सहयोग
पेट्रोल पंप प्रबंधन ने गेल कंपनी से भी मुआवजा दिलाने में सहयोग का आश्वासन दिया. मुआवजा मिलने तक पंप पर सीएनजी गैस की बिक्री बंद रखने की बात भी कही गयी. समझौते के बाद परिजन टीएमएच पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
गुरुवार रात हुआ था हादसा
मालूम हो कि गुरुवार की रात कार में सीएनजी गैस भरने के क्रम में पाइप फटने व नोजल से चोट लगने से सोनारी निवासी व पंपकर्मी तुषार कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था. सहकर्मियों ने उसे टीएमएच पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था. इस घटना के बाद शुक्रवार को पेट्रोल पंप बंद रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए