Jamshedpur News : बीएसएनएल एंड डीओटी पेंशनर्स एसोसिएशन की नयी कमेटी गठित, जानिये कौन बने अध्यक्ष
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
बीएसएनएल एंड डीओटी पेंशनर्स एसोसिएशन (बीडीपीए) के अध्यक्ष के रूप में एसएन प्रसाद व जिला सचिव के रूप में सुरेश प्रसाद श्रीवास्तव का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया है.
विज्ञापन
एसएन प्रसाद अध्यक्ष और सुरेश बने जिला सचिव, बोले-
पुरानी मांगों के लिए तेज होगा आंदोलन
Jamshedpur News :
बीएसएनएल एंड डीओटी पेंशनर्स एसोसिएशन (बीडीपीए) के अध्यक्ष के रूप में एसएन प्रसाद व जिला सचिव के रूप में सुरेश प्रसाद श्रीवास्तव का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया है. एसोसिएशन का तृतीय त्रिवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को गोलमुरी स्थित मिथिला सांस्कृतिक परिषद भवन में आयोजित किया गया. इस अधिवेशन में रांची सर्किल ऑफिस के पदाधिकारियों समेत स्थानीय 200 से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया. अधिवेशन में सर्वसम्मति से नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया. इसमें एग्जीक्यूटिव प्रेसीडेंट के रूप में बीके चौरसिया, बीएम कंठ, एसके कोडे, आरपी रमण व केके सिंह को चुना गया. वाइस प्रेसिडेंट के पद पर डीएस सरदार, कांतेश्वरी दास व आरबी पासवान का चयन हुआ. इसी तरह अस्सिटेंट डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी पद पर जीभी रमण, पीके दास, एनके सिंह, जीतेंद्र कुमार सिंह व बीबी सहाय चुने गये.इसके अलावा ऑर्गनाइजेशन सेक्रेटरी पद की जिम्मेदारी साधु शरण पाल, चंद्रदेव प्रसाद, एसपी गिरि, नरेश प्रसाद पाल, हरिद्वार राम व सुनील कुमार पाल को सौंपी गयी. वहीं अस्सिटेंट फाइनांस सेक्रेटरी बीपी सिंह व ऑडिटर संदीप चटर्जी बनाये गये हैं. नयी कमेटी ने सदस्यों से कई वायदे किये. पदाधिकारियों ने कहा कि सभी पेंशनर्स को साथ लेकर चलेंगे तथा पुरानी व लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए जोरदार आंदोलन किया जायेगा.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन