63 हजार स्टूडेंट्स के एमडीएम के लिए किचन का शिलान्यास
Updated at : 24 Aug 2018 6:55 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : पश्चिम सिंहभूम में मिड डे मील किचन का गुरुवार को जिला स्कूल चाईबासा में शिलान्यास किया गया. सीएसआर के तहत टाटा स्टील इसकी शुरुआत कर रही है. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अरवा राजकमल मौजूद थे. उनके साथ टाटा स्टील के वीपी सीएस सुनील भाष्करन, जुस्को […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : पश्चिम सिंहभूम में मिड डे मील किचन का गुरुवार को जिला स्कूल चाईबासा में शिलान्यास किया गया. सीएसआर के तहत टाटा स्टील इसकी शुरुआत कर रही है. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अरवा राजकमल मौजूद थे. उनके साथ टाटा स्टील के वीपी सीएस सुनील भाष्करन, जुस्को के एमडी तरुण डागा, अन्न मित्र फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन संजय टिक्कू, सीएसआर टाटा स्टील के चीफ सौरव रॉय आदि मौजूद थे.
शिलान्यास के दौरान मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट पर प्रोजेक्ट के विभिन्न पक्षों द्वारा हस्ताक्षर किया गया. इस किचन से जिले के आठ प्रखंडों के 523 स्कूलों के करीब 63,000 विद्यार्थियों को एमडीएम उपलब्ध कराया जायेगा. कार्यक्रम में डीसी ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि बच्चों को गुणवत्ता युक्त पोषण प्रदान करने और इस प्रोजेक्ट को परिचालित करने के लिए अन्न मित्र और टाटा स्टील का सहयोग मिला.
वहीं सुनील भाष्करन ने कहा कि स्कूलों को सेवा देने वाला यह किचन जमशेदपुर-कालिंगानगर कॉरीडोर पर एक व्यापक विकास पहल का आगाज है. किचन की स्थापना पर 10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किये जायेंगे. इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 1.8 एकड़ भूमि प्रदान की गयी है और टाटा स्टील बुनियादी ढांचे को खुद बनायेगी. इसके बाद अन्न मित्र किचन का परिचालन करेगी, जोकि 13 महीने बाद शुरू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




