गम्हरिया थाने में ही बनेगा जिले का पहला यातायात थाना

Published at :13 Aug 2018 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
गम्हरिया थाने में ही बनेगा जिले का पहला यातायात थाना

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले का पहला यातायात थाना एक सप्ताह में शुरू हो जायेगा. यह जानकारी देते हुए जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि फिलहाल यह थाना में गम्हरिया थाना परिसर में काम करेगा. इस संबंध में परिवहन विभाग से स्वीकृति मिल गयी है. मनी रसीद के लिए पत्र भेजा गया है. […]

विज्ञापन
आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले का पहला यातायात थाना एक सप्ताह में शुरू हो जायेगा. यह जानकारी देते हुए जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि फिलहाल यह थाना में गम्हरिया थाना परिसर में काम करेगा. इस संबंध में परिवहन विभाग से स्वीकृति मिल गयी है. मनी रसीद के लिए पत्र भेजा गया है. यातायात थाना के लिए स्वीकृत बल मिलने से पहले वर्तमान पुलिस बल की मदद से ही उक्त थाना का संचालन किया जायेगा.
जनता को मिलेगी राहत. जिले में यातायात थाना की स्थापना से यहां की जनता को बहुत बड़ी राहत मिलेगी. एक सप्ताह में अॉन स्पॉट फाइन कटने से लोगों को सरायकेला कोर्ट या डीटीओ कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. साथ ही राजस्व में भी वृद्धि होगी और नियमों का पालन बेहतर ढंग से होगा.
जुर्माने की 90 % राशि विभाग के कोष में जायेगी. अधिसूचना के अनुसार जुर्माने की राशि का 90% विभागीय शीर्ष में तथा शेष 10% सड़क सुरक्षा कोष में प्रत्येक कार्य दिवस को जमा किया जायेगा. साथ ही प्रत्येक माह की पहली तारीख को वसूले गये जुर्माने की राशि की विस्तृत विवरण परिवहन विभाग रांची को उपलब्ध करायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola