उम्मीदवारों ने प्रचार में झोंकी ताकत, मांगा वोट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2015 8:00 PM

विज्ञापन

उम्मीदवारों ने प्रचार में झोंकी ताकत, मांगा वोट फोटो- सिमरिया 5 में शालिनी ज्योति, 6 में रेणू देवी, 7 में तबस्सुम प्रवीण, 8 में फरहाना प्रवीण, 9 में ममता कुमारी व 10 में नेहा शरण सहायसिमरिया़ दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में दो दिन शेष रह गये हैं. वहीं प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया […]

विज्ञापन

उम्मीदवारों ने प्रचार में झोंकी ताकत, मांगा वोट फोटो- सिमरिया 5 में शालिनी ज्योति, 6 में रेणू देवी, 7 में तबस्सुम प्रवीण, 8 में फरहाना प्रवीण, 9 में ममता कुमारी व 10 में नेहा शरण सहायसिमरिया़ दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में दो दिन शेष रह गये हैं. वहीं प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है. सिमरिया पश्चिमी से जिला परिषद प्रत्याशी नेहा शरण सहाय ने देल्हो, चाडरम, बगरा व जबडा में जनसंपर्क अभियान चला कर वोट मांगा़ वहीं जिरवाखुर्द की मुखिया प्रत्याशी शालिनी ज्योति ने बुधवार को कई गांवों में जनसंपर्क किया़ मतदाताओं से पंचायत के विकास के नाम पर वोट मांगा़ उन्होंने जिरवाखुर्द के अलावा सलगी, कुरूमडाडी, आरसेल, टुंडाग आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया़ बानासाडी मुखिया प्रत्याशी ममता कुमारी ने बुनियादी समस्या दूर करने के नाम पर वोट मांगा़ बन्हें की मुखिया प्रत्याशी रेणु देवी ने कहा जनता मौका देती है, तो विकास करके दिखायेंगे़ इस बार जनता परिवर्तन के मूड में है़ सिमरिया पश्चिमी जिला परिषद प्रत्याशी फरहाना प्रवीण ने मतदाताओं से बुनियादी समस्या दूर करने के नाम पर वोट मांगा़ उन्होंने कई गांवों का दौरा किया़ बन्हें के मुखिया प्रत्याशी तबस्सुम परवीन ने डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से वोट मांगा़ उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करूंगी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola