महिला की मौत, पति सहित पांच पर हत्या का केस दर्ज

Edited by SUNIL PRASAD
Updated:
विज्ञापन

बरही थाना क्षेत्र के ग्राम तिलैया बरही बस्ती की घटना

विज्ञापन

बरही. बरही थाना क्षेत्र के ग्राम तिलैया बरही बस्ती में पिंकी देवी (32 वर्ष, पति दिनेश दास) की मौत मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में हो गयी. मृतका का एक 13 वर्ष की पुत्री व पांच वर्ष का पुत्र है. घटना को लेकर मृतका के पिता तुलसी दास (ग्राम बंडासिंघा, गोरहर निवासी) ने बरही थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है. आवेदन में कहा है कि पिंकी की शादी दिनेश दास से वर्ष 2010 में हुई थी. उस वक्त दहेज में नकद दो लाख सहित अन्य सामान दिया था. शादी के बाद से ही पिंकी के ससुराल वाले मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे. नहीं देने पर पिंकी देवी को प्रताड़ित करने लगे. इसे लेकर समाज में कई बार पंचायत हुई व थाने में भी समझौता हुआ. बावजूद ससुराल वाले नहीं सुधरे. पिंकी को प्रताड़ित करते रहे. 12 मई की रात करीब एक बजे तिलैया बस्ती से मोबाइल पर फोन आया. फोन करने वाले ने बताया कि ससुराल वालों ने मिलकर पिंकी से मारपीट कर उसे जान से मार दिया है. प्राथमिकी में मृतका के पति दिनेश दास, ससुर सहदेव राम, सास कबूतरी देवी, देवर सुरेश राम, गोतनी पूजा देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola