सोलर हाई मास्ट लाइट से जगमगाए चार गांव, ग्रामीणों को मिली राहत

Author Jaynarayan|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन

गांव मे लगा मास्टलाइट | Prabhat Khabar Network

अदाणी फाउंडेशन ने हजारीबाग के चार गांवों में सोलर हाई मास्ट लाइट लगाई है, जिससे ग्रामीणों को अंधेरे से मुक्ति मिली और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हुई है।

विज्ञापन

हजारीबाग.अदाणी फाउंडेशन ने गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत बड़कागांव प्रखंड के होरम, मरदुसोटी, पुंदौल और चंदौल गांवों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सोलर हाई मास्ट लाइट लगाई है. इससे गांवों में रात के समय रोशनी की बेहतर व्यवस्था हो गई है. पहले शाम होते ही सड़कें, चौक-चौराहे और सार्वजनिक स्थल अंधेरे में डूब जाते थे, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी. अब पर्याप्त रोशनी मिलने से विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर परिसर, चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर लगी हाई मास्ट लाइट से रात में आवागमन आसान हो गया है तथा सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है. सौर ऊर्जा आधारित यह व्यवस्था ऊर्जा बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दे रही है.

अदाणी फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, आजीविका, पेयजल, आधारभूत संरचना, खेल एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में लगातार कार्य कर स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रयासरत है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola