हजारीबाग: लो-वोल्टेज से परेशान थे लोग, सूचना मिलते ही 6 घंटे में पहुंचा नया ट्रांसफार्मर
26हैज्21में- ट्रांसफारमर का उदघाटन करते | Prabhat Khabar Network
बड़कागांव में दाता बाबा मजार के पास 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिससे ग्रामीणों को लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिली और बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ।
बड़कागांव: दाता बाबा मजार के पास बड़कागांव में विधायक रोशन लाल चौधरी के सौजन्य से छह घंटे के अंदर 63 केवीए ट्रांसफार्मर लगाया गया. ट्रांसफारमर का उदघाटन बुधवार को समाजसेवी बालेश्वर महतो एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाह ने संयुक्त रूप से फीता काट व नारियल फोड़कर किया.
आपके शहर में
एक सप्ताह से पूर्व ट्रांसफार्मर खराब हो गया था. जिसके कारण लो वोल्टेज की आपूर्ति हो रही थी. उपभोक्ता काफी परेशान थे. इसकी सूचना विधायक रौशनलाल चौधरी को दी गई. त्वरित कार्रवाई करते हुए छह घंटे के अंदर नए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया. ट्रांसफार्मर लगने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होने तथा स्थानीय लोगों को लो-वोल्टेज एवं विद्युत संबंधी समस्याओं से राहत मिला.
मौके पर गुरु चट्टी के समाजसेवी बालेश्वर महतो, संदीप कुशवाहा, शिव शंकर उर्फ शिबू मेहता, शिक्षक चेतलाल राम, वीरेंद्र कुमार, श्याम सिंह, सुरेंद्र कुमार, नागेश्वर महतो, संजय कुमार, चंदन सिंह, विकास जायसवाल, प्रदीप कुमार, कुंदन जायसवाल, महेश राम, धूपन महतो, अनुज कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए