लोयोला स्कूल में एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू

लोयोला स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के लोयोला स्कूल में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत छात्रों और अभिभावकों ने पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।
हजारीबाग. लोयोला स्कूल, सीतागढ़ा में शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया. छात्रा साक्षी और अनन्या ने पेड़-पौधों का महत्व बताया. अभियान में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया और अपनी मां के नाम पर पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया.
वाइस प्रिंसिपल सिस्टर मैरलीन ने कहा कि जिस प्रकार मां हमारा पालन-पोषण करती हैं, उसी तरह पेड़-पौधे हमें जीवनदायी ऑक्सीजन, छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधा लगाने का आह्वान किया. प्राचार्य डॉ फा रंजीत मरांडी ने कहा कि पृथ्वी पर जीवन के लिए पेड़-पौधे अनिवार्य हैं. विद्यालय में यह अभियान प्रत्येक वर्ष चलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










