डेंगू से बचाव के लिए हर रविवार घर व आसपास 20 मिनट सफाई अभियान चलायें : सीएस

Author Jaynarayan|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन

प्रभात रैली को रवाना करते सिविल सर्जन | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में डेंगू रोधी माह के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। सिविल सर्जन ने हर रविवार सफाई अभियान चलाकर मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने की अपील की है।

विज्ञापन

हजारीबाग. डेंगू रोधी माह के तहत शनिवार को जिला वीबीडी कार्यालय एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता प्रभातफेरी निकाली गयी. सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. रैली कार्यालय परिसर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों, इंद्रपुरी चौक और झंडा चौक होते हुए पुनः कार्यालय पहुंची. इसमें शहरी मलेरिया योजना के कर्मियों तथा एएनएम प्रशिक्षण स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया.

सिविल सर्जन ने बताया कि प्रत्येक वर्ष जुलाई को डेंगू रोधी माह के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने लोगों से हर रविवार सुबह 10 बजे अपने घर और आसपास 20 मिनट सफाई अभियान चलाकर मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने की अपील की.

उन्होंने बताया कि डेंगू मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलता है. यह मच्छर कूलर, पानी से भरे बर्तन, नारियल के खोल, पुराने टायर, प्लास्टिक की बोतल, खुली पानी की टंकी और अन्य स्थानों पर जमा पानी में पनपता है तथा दिन में अधिक सक्रिय रहता है. लोगों से घर के आसपास साफ-सफाई रखने, मच्छरदानी का उपयोग करने और लक्षण दिखने पर सरकारी अस्पताल में जांच कराने की अपील की गयी.

उन्होंने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम, क्विज, चित्रांकन और ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है. नारियल विक्रेताओं से भी नारियल के खोल चार टुकड़ों में काटकर फेंकने की अपील की गयी.


विज्ञापन
जयनारायण

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola