शहर में लगे अवैध होर्डिंग को 72 घटें में हटाने का अल्टीमेटम

Author Deonarayan|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन

महापौर अरबिंद कुमार | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग नगर निगम ने शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स को 72 घंटे में हटाने का अल्टीमेटम दिया है। आदेश न मानने पर जुर्माना और कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में वगैर अनुमति के लगाये गये अवैध होर्डिंग्स, यूनिपोल को 72घंटा के अंदर हटाने का अल्टीमेटम महापौर अरबिंद कुमार ने दिया है. उन्होंने ने कहा कि आठ जुलाई को नगर निगम बोर्ड बैठक में अवैध होर्डिंग को हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया था. इसमें सभी विज्ञापन एजेंसी को अनधिकृत रूप से लगे होर्डिंग को स्वतः हटाने का निर्देश दिया था. लेकिन अब तक एक भी होर्डिंग नहीं हटाया गया. अब निगम इन होर्डिंग को हटायेगा. एजेंसी से जुर्माना सहित हटाने का खर्च भी वसूला जायेगा. निगम के अनुसार पीटीसी चौक, भारत माता चौक, इमली कोठी, शिमरा रेस्ट हाउस के सामने, झील क्षेत्र सहित शहर के कई प्रमुख स्थानों पर बिना सक्षम प्राधिकार की अनुमति होर्डिंग्स लगाये गये हैं.

विज्ञापन
देवनारायण प्रसाद

लेखक के बारे में

By देवनारायण प्रसाद

देवनारायण प्रसाद जिला प्रशासन और नगर निगम की खबरों के अलावा गांव से शहर तक की जनसमस्या और सामाजिक मुद्दों पर निर्भीक खबरें लिखकर अपनी पहचान बनायी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola