चौपारण में SIR को लेकर जनसुनवाई शिविर, दस्तावेजों की जांच के बाद मतदाताओं की आपत्तियों का हुआ निराकरण
जनसुनवाई केंद्र का निरीक्षण करते एसडीओ जोहन टुडू | Prabhat Khabar
चौपारण में एसआइआर के तहत मतदाता सूची में दावा-आपत्ति के निराकरण के लिए जनसुनवाई शिविर आयोजित किए गए. अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की.
हजारीबाग : जिला के चौपारण प्रखंड में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत दावा-आपत्ति के निराकरण को लेकर सोमवार को विभिन्न पंचायतों और बूथों पर जनसुनवाई शिविर लगाये गये. इस दौरान मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की गयी.
आपके शहर में
चोरदाहा के बूथ संख्या 1, 2 और 3 में बीडीओ नितेश भास्कर, चौपारण पंचायत भवन के बूथ संख्या 53, 54 और 55 में सीओ संजय यादव तथा बसरिया में कार्यपालक दंडाधिकारी दीपा खलखो की मौजूदगी में सुनवाई हुई. बच्छई में जिला नियोजन पदाधिकारी मौजूद रहे. ब्रह्मोरिया और गोबिंदपुर पंचायत में भी दावा-आपत्ति का निराकरण किया गया.
SDO जोहन टूड्डू ने केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया
एसडीओ जोहन टूड्डू ने बच्छई, बसरिया समेत विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया. बीडीओ और सीओ ने बताया कि पैरेंटल मैपिंग के दौरान जरूरी दस्तावेज नहीं देने, मतदाता के बाहर रहने, सही जानकारी नहीं देने तथा वर्ष 2003 की एसआइआर मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण मैपिंग से वंचित मतदाताओं को नोटिस देकर जनसुनवाई में बुलाया गया था.
25 अगस्त को इन जगहों पर लगेंगे शिविर
1अगस्त 1987 से पहले जन्मे मतदाताओं को निर्धारित दस्तावेजों में से केवल एक दस्तावेज देना होगा. 25 अगस्त को चोरदाहा, पाण्डेयबारा और दैहर समेत अन्य पंचायतों में शिविर लगेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए