हजारीबाग में चोरी का दो दिन में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; जेवरात, नकदी और मोबाइल बरामद

Updated:
विज्ञापन

चोरी मामला का खुलासा करते अधिकारी : प्रभात खबर

हजारीबाग के पेलावल पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जेवरात, नकदी और चोरी में प्रयुक्त बाइक बरामद की है.

विज्ञापन

कटकमसांडी : हजारीबाग जिला के कटकमसांडी में पेलावल पुलिस ने चोरी के मामले का दो दिन के अंदर उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के जेवरात, नकदी, मोबाइल समेत अन्य सामान और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसकी जानकारी मुख्यालय डीएसपी ज्ञान रंजन ने सोमवार को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को रोमी पंचायत के छड़वा गांव निवासी प्रदीप राणा (पिता तुलसी राणा) के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी और जेवरात की चोरी की थी.

पीड़ित के आवेदन पर पेलावल ओपी में कांड संख्या 131/26 के तहत मामला दर्ज किया गया. एसपी अमन कुमार के निर्देश पर मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. टीम में पेलावल पुलिस इंस्पेक्टर सपन महथा, ओपी प्रभारी बिट्टू कुमार रजक और सशस्त्र बल शामिल थे.

तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी

तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर साकिन मंडई कला, थाना लोहसिंघना, जिला हजारीबाग निवासी मो महताब और मो समीर कुरैशी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने का टॉप एक जोड़ा, चांदी की पायल एक जोड़ा, सोने की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, पांच घड़ियां, 55 हजार 750 रुपये नकद, पांच मोबाइल और घटना में प्रयुक्त टीसीएस मोटरसाइकिल (जेएच02बीजी-7117) बरामद की है.

बरामद सामान | Prabhat Khabar Network
बरामद सामान | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola