सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा हजारीबाग

Updated:
विज्ञापन

सावन की अंतिम सोमवारी पर मंदिर में उमड़ी भीड़ : प्रभात खबर

सावन की अंतिम सोमवारी पर हजारीबाग के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. मंदिरों में दिनभर ओम नम: शिवाय के जयकारे गूंजते रहे और विशेष पूजा हुई.

विज्ञापन

हजारीबाग : सावन मास की अंतिम सोमवारी पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. अहले सुबह से ही भक्त भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे थे. बुढ़वा महादेव, पंचमंदिर और दक्षिणी शिवपुरी स्थित दक्षिणेश्वरी महाकाली दस महाविद्या शक्तिपीठ समेत विभिन्न शिवालयों में दिनभर ओम नम: शिवाय का जाप गूंजता रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

महामृत्युंजय जाप और विशेष पूजा-अनुष्ठान किया गया

दक्षिणी शिवपुरी काली मंदिर में सावन मास के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक कर रहे हैं. यहां रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और विशेष पूजा-अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है.

मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ प्रभात कुमार प्रधान ने बताया कि मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है. श्रावण मास में प्रतिदिन रुद्राभिषेक समेत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं, जिसमें श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में मासिक कवि सम्मेलन, 30 रचनाकारों ने कविता-गजल से बांधा समां


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola