इचाक में मकई तोड़ने के विवाद में सुनील ठाकुर की हत्या, मुख्य आरोपी भतीजा गिरफ्तार
घटना की जानकारी देते इचाक पुलिसकर्मी : प्रभात खबर
इचाक के देवकुली में मकई तोड़ने के विवाद में सुनील ठाकुर की हत्या के मुख्य आरोपी भतीजे छोटू ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
इचाक: हजारीबाग जिला के इचाक थाना क्षेत्र के देवकुली गांव में मकई तोड़ने को लेकर हुए विवाद में सुनील ठाकुर की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी छोटू ठाकुर को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया. छोटू मृतक का भतीजा है.
आपके शहर में
मां जसवा देवी को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है
पुलिस उपाधीक्षक ज्ञान रंजन और थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इससे पहले मामले में नामजद छोटू ठाकुर के पिता सुरेश ठाकुर और मां जसवा देवी को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. दोनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.
मकई तोड़ने को लेकर हुआ था विवाद
थाना प्रभारी ने बताया कि मकई तोड़ने को लेकर हुए विवाद के दौरान सुनील ठाकुर के साथ मारपीट की गयी थी. मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी.
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटायी जा रही है.
ये भी पढ़ें: छठ तालाब के पुल पर रेलिंग नहीं, जान जोखिम में डालकर गुजरते हैं कोडरमा के ग्रामीण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए