हजारीबाग: अपनी ही जमीन पर काम कराने पहुंचे रिटायर्ड DSP से मारपीट, टूट गया दांत; चार नामजद

Updated:
विज्ञापन

मारपीट की सांकेतिक तस्वीर | AI

हजारीबाग के केसूरा गांव में अपनी जमीन पर काम कराने गए एक सेवानिवृत्त डीएसपी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. इस हमले में डीएसपी का एक दांत टूट गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के केसूरा गांव में अपनी जमीन पर काम कराने गए सेवानिवृत्त डीएसपी मदन मोहन सिन्हा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. मारपीट में रिटायर्ड डीएसपी का एक दांत टूट गया. घटना के बाद घायल मदन मोहन सिन्हा का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया. मामले को लेकर उन्होंने मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्राथमिकी में चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. इनमें सिलवार गांव निवासी किशोरी प्रसाद मेहता, बड़ासी गांव निवासी उमेश मेहता, राजेश मेहता और जागेशर मेहता शामिल हैं. रिटायर्ड डीएसपी ने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि 22 अगस्त को वह केसूरा गांव स्थित अपनी जमीन पर काम कराने गये थे.

इसी दौरान चारों नामजद आरोपी अपने कुछ सहयोगियों के साथ वहां पहुंचे और जमीन पर चल रहे काम को रुकवा दिया. काम रोकने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने सेवानिवृत्त डीएसपी के साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट में उनका दांत टूट गया और वह घायल हो गये.

घटना के बाद घायल रिटायर्ड डीएसपी को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया. इसी बयान के आधार पर मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी.

यह भी पढें: हजारीबाग में भुइयां समाज ने भरी हुंकार, ‘मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन’; जमीन समेत 22 मुद्दों पर उठायी आवाज


पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मुफ्फसिल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटना की वास्तविक स्थिति का सत्यापन करने के लिए घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की. पुलिस जमीन पर चल रहे काम को रोकने और मारपीट की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

मुफ्फसिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola