कुबरी घाटी में मिली अनजान महिला की लाश से उठे कई सवाल, गले में लाल दुपट्टा... अपनों को अब भी तलाश

Updated:
विज्ञापन

मौत की फाइल फोटो

इचाक थाना क्षेत्र के नेशनल पार्क स्थित कुबरी घाटी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. पुलिस को प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या के बाद शव फेंकने की आशंका है.

विज्ञापन

इचाक से राम शरण की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

इचाक: इचाक थाना क्षेत्र के नेशनल पार्क स्थित कुबरी घाटी में मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव एनएच-33 रांची-पटना मार्ग के नीचे से बरामद किया गया. सूचना मिलने पर इचाक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया.

करीब 40 वर्ष बतायी जा रही महिला की उम्र

पुलिस के अनुसार, मृत महिला की उम्र करीब 40 वर्ष है. महिला पीले रंग का सूट पहने हुई थी और उसके गले में लाल रंग का दुपट्टा था. चेहरे पर जख्म के निशान भी मिले हैं. शव करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसके कारण उससे दुर्गंध आने लगी थी.

गला दबाकर हत्या के बाद शव फेंकने की आशंका

इचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आशंका है कि महिला की किसी दूसरे स्थान पर गला दबाकर हत्या की गयी और इसके बाद शव को सुनसान जगह समझकर कुबरी घाटी में फेंक दिया गया. हालांकि, हत्या के सही कारण और घटना में शामिल लोगों के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है.

महिला की पहचान में जुटी पुलिस

शव की अब तक पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस महिला की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है. आसपास के थानों से भी लापता महिलाओं से संबंधित जानकारी जुटायी जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola