महटीकरा व सिकरी के दो विद्यालयों में लगे 5-5 किलोवाट के सोलर प्लांट

Author Jaynarayan|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन

विद्यालय के छात्र | Prabhat Khabar Network

एनएमएल पकरी बरवाडीह परियोजना ने महटीकरा और सिकरी के विद्यालयों में 5-5 किलोवाट के सोलर प्लांट लगाए, जिससे छात्रों को मिलेगी निर्बाध बिजली और बेहतर सुविधा।

विज्ञापन

बड़कागांव. एनएमएल पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग परियोजना ने अपनी सीडी-सीएसआर पहल के तहत मध्य विद्यालय, महटीकरा और उच्च विद्यालय, सिकरी में 5-5 किलोवाट क्षमता के रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किये हैं. दोनों सौर संयंत्रों का उदघाटन नौ जुलाई को महाप्रबंधक (इन्फ्रा) पवन कुमार रावत ने विद्यालय प्रतिनिधियों और परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू होने से दोनों विद्यालयों को स्वच्छ, विश्वसनीय और निर्बाध बिजली मिलेगी. इससे गर्मी के मौसम तथा बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी पंखे, प्रकाश व्यवस्था और अन्य विद्युत उपकरण सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगे. इसका सीधा लाभ विद्यार्थियों और शिक्षकों को मिलेगा तथा पढ़ाई का माहौल बेहतर होगा.

इस दौरान पवन कुमार रावत ने कहा कि एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक अव संरचना विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि ऐसी सीएसआर पहल से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था और सामुदायिक विकास को भी मजबूती मिलेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola