साइंस में नियति भारती, कॉमर्स में शीटी भारद्वाज और आर्ट्स में अंकित जिला टॉपर

Edited by SUNIL PRASAD
Updated:
विज्ञापन

सीबीएसइ 12वीं बोर्ड की परीक्षा में हजारीबाग के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन

हजारीबाग. सीबीएसइ 12वीं बोर्ड की परीक्षा में हजारीबाग के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय में बेहतर अंक लाकर अपनी सफलता का परचम लहराया. दिल्ली पब्लिक स्कूल जोड़ा तालाब हुरहुरू की नियति भारती 98.2 प्रतिशत अंक लाकर विज्ञान संकाय में जिला टॉपर बनी. वहीं डीएवी की शीटी भारद्वाज ने कॉमर्स में 98 प्रतिशत और कला में डीएवी के ही अंकित कुमार 97.6 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बने. डीपीएस स्कूल के निदेशक सुनील कुमार एवं प्राचार्या प्रेमलता कुमारी ने नियति भारती को शुभकामना दी है. वहीं डीएवी प्राचार्य डॉ रजनीश कुमार ने छात्रों से मिलकर उन्हें बधाई दी. आत्मविश्वास, विनम्रता और नैतिक मूल्यों के साथ जीवन में उत्कृष्टता के लिए प्रोत्साहित किया.

डीएवी पब्लिक स्कूल कैनरी हिल का उत्कृष्ट प्रदर्शन

हजारीबाग. सीबीएसइ 12वीं बोर्ड परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल कैनरी हिल रोड के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. विज्ञान के पीसीबी स्ट्रीम में शिफा कयूम ने 95.8 प्रतिशत, प्रियदर्शिनी सिन्हा 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया. पीसीएम स्ट्रीम में तंजीतम 95.2 प्रतिशत, हेमंत राज 94 प्रतिशत, अनीश कुमार और प्रियांक रंजन ने संयुक्त रूप से 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया. कॉमर्स स्ट्रीम में शीटी भारद्वाज 98 प्रतिशत, सृष्टि 96, शिवानी कुमारी ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया. इसी तरह ह्यूमैनिटीज़ स्ट्रीम में अंकित कुमार 97.6 प्रतिशत, अदिति करन और राशि पंडित ने 95.2 प्रतिशत, उन्नति राज और अदिति कुमारी ने संयुक्त रूप से 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया. प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कुमार ने सभी सफल छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को उनके सामूहिक प्रयासों के लिए बधाई दी.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola