रांची की गलियों में मिलता है स्वाद और सुकून, अगर घूमने आए हैं तो जरूर ट्राय करें ये ट्रेडिशनल पकवान
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 14 May 2026 5:55 PM
रांची में आपको कौन सी चीजें जरूर ट्राय करनी चाहिए AI image
Ranchi Lifestyle: रांची की गलियों में सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि यहां की सादगी और ट्रेडिशन भी छिपा हुआ है. अगर आप भी लोकल फूड एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं, तो यहां मिलने वाली लोकल डिशेज आपका दिल जीत सकती हैं. इस शहर का हर स्वाद आपको घर जैसा अपनापन महसूस कराता है और यही चीज इसे बाकी शहरों से अलग बनाती है.
Ranchi Lifestyle: झारखंड की राजधानी रांची को सिर्फ खूबसूरत वादियों, झरनों, घाटियों और खूबसूरत मौसम के लिए भी जाना जाता है. इसे देसी और ट्रेडिशनल खाने के लिए भी जाना जाता है. जब आप यहां की कोई भी ट्रेडिशनल डिश ट्राय करते हैं तो आपको एक अलग ही सादगी का एहसास होता है. यह स्वाद दिल में इतनी गहराई तक अपनी जगह बना लेता है कि आप इसे बार-बार याद करते हैं. अगर आप रांची से हैं या फिर रांची आ रहे हैं घूमने के लिए , तो आपको रांची की गलियों में मिलने वाले इन ट्रेडिशनल और देसी डिशेज को जरूर ट्राय करना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको रांची में मिलने वाले ही कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको एक बार ट्राय करके जरूर देखना चाहिए.
ट्राय करें धुस्का और आलू चना की सब्जी
अगर रांची के सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड की बात करें तो धुस्का का नाम सबसे पहले नंबर पर आएगा. इसे चावल और दाल के घोल से तैयार किया जाता है. जब यह अच्छे से तैयार हो जाता है तो खाने में यह काफी ज्यादा क्रिस्पी लगने लगता है. इसे ज्यादातर जगहों पर गर्मागर्म आलू और चना की सब्जी के साथ सर्व किया जाता है. जब आप रांची की गलियों में सुबह या फिर शाम के समय टहलने निकलते हैं तो आपको यह डिश काफी आसानी से सड़क के किनारे या फिर छोटे-छोटे दुकानों में देखने को मिल जाता है. इन दुकानों के बाहर की भीड़ को देखकर आप इसके स्वाद का अंदाजा काफी आसानी से लगा सकते हैं.
लिट्टी-चोखा का देसी तड़का
हालांकि आप लिट्टी-चोखा को बिहार के नाम से ज्यादा जानते होंगे, लेकिन झारखंड में भी इसे काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. अगर आप रांची में इसे ट्राय करते हैं तो आपको इसका स्वाद बाकी जगहों से काफी ज्यादा अलग देखने को मिलता है. सत्तू से भरी हुई लिट्टी को कोयले के चूल्हे में पकाया जाता है और फिर इसे देसी घी में डुबोकर सर्व किया जाता है. इसके साथ आपको एक दोने में बैंगन, आलू और टमाटर का चोखा भी दिया जाता है. कई जगहों पर कच्चा प्याज और हरी मिर्च के साथ भी लोग इसे खाना पसंद करते हैं.
पीठा का ट्रेडिशनल स्वाद भी है खास
जब बात आती है रांची के ट्रेडिशनल डिशेज की तो इसमें पीठा का नाम जरूर आता है. इसे अक्सर त्योहारों या फिर स्पेशल मौकों पर बनाया जाता है. चावल के आटे से बने इस डिश में गुड़, नारियल या फिर दाल की फिलिंग भरी जाती है. कई जगहों पर तो आपको नमकीन पीठा खाने का भी मौका मिल सकता है. जब आप इसे खाते हैं तो इसका स्वाद आपको काफी हल्का, सिंपल लेकिन बहुत ही ज्यादा टेस्टी लगता है. अगर आप ट्रेडिशनल खाने का स्वाद रांची आकर लेना चाहते हैं, तो आपको इस डिश को एक बार जरूर ट्राय करके देखना चाहिए.
यहां की मिठाईयां भी हैं बहुत खास
रांची की मिठाईयां आपको काफी आसानी से आपको अपना फैन बना सकती हैं. इनका स्वाद इतना जबरदस्त होता है कि आप एक पीस खाकर कभी खुद को रोक ही नहीं पाएंगे. रांची में मिलने वाला ठेकुआ, तिलकुट और गुड़ से बनी मिठाईयां काफी ज्यादा फेमस होती हैं. खासकर जब आप सर्दियों के दिनों में तिलकुट खाते हैं, तो इसके स्वाद को कभी भूल नहीं पाते हैं.
लोकल बाजारों में मिलता है रांची का असली स्वाद
अगर आप रांची में मिलने वाली खाने की चीजों का असली एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो आपको बड़े रेस्टोरेंट्स में जाकर नहीं, बल्कि लोकल बाजारों या फिर सड़क के किनारे लगे दुकानों में जाकर कुछ ट्राय करना चाहिए. यहां आपके पैसे भी ज्यादा खर्च नहीं होते हैं और स्वाद का एक्सपीरियंस भी कमाल का मिल जाता है. शाम के समय मेन रोड, अपर बाजार और आसपास की गलियों में आपको ऐसी दुकानें काफी आसानी से मिल जाएंगी जो सालों से अपने ट्रेडिशल स्वाद के लोगों को अट्रैक्ट करते आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: रांची की ये 5 जगहें आपकी बोरिंग शाम को बना देंगी मजेदार, दोस्तों के साथ चिल करने के लिए परफेक्ट स्पॉट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










