रांची की ये 5 जगहें आपकी बोरिंग शाम को बना देंगी मजेदार, दोस्तों के साथ चिल करने के लिए परफेक्ट स्पॉट

Published by :Saurabh Poddar
Updated at :13 May 2026 3:43 PM
विज्ञापन
best places to visit in ranchi during evenings

रांची में शाम को घूमने के लिए कौन सी जगहें बेस्ट हैं? Ai image

Ranchi Lifestyle: अगर आप भी शाम होते ही दोस्तों, पार्टनर या परिवार के साथ किसी ऐसी जगह की तलाश में निकल पड़ते हैं जहां सुकून, मस्ती और अच्छा माहौल तीनों मिल जाएं, तो रांची की ये जगहें आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं. यहां की वाइब आपकी शाम को और भी ज्यादा स्पेशल बना देगी.

विज्ञापन

Ranchi Lifestyle: झारखंड की राजधानी रांची को लोग सिर्फ उसकी हरियाली और खूबसूरत मौसम के लिए ही पसंद नहीं करते, बल्कि यहां की शामें भी लोगों को काफी अट्रैक्ट करती हैं. दिनभर की भागदौड़ के बाद हर कोई ऐसी जगह की तलाश करता है, जहां दोस्तों और परिवार के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताए जा सकें. ऐसे में अक्सर मन में यही सवाल आता है कि आखिर शाम बिताने के लिए जाएं कहां? कई बार हम खुद को किसी झील के किनारे ठंडी हवा का मजा लेते हुए या फिर किसी स्ट्रीट फूड स्टॉल पर टेस्टी खाने का मजा लेते हुए सोचने लगते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा अक्सर होता है और आप शाम के समय घूमने के लिए एक परफेक्ट स्पॉट तलाश रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है. आज हम आपको रांची की कुछ ऐसी स्पेशल जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी शाम को यादगार और मजेदार बना सकती हैं. तो चलिए जानते हैं रांची के इन बेस्ट चिल स्पॉट्स के बारे में विस्तार से.

शाम को जाएं रॉक गार्डन और कांके डैम

अगर आप रांची से हैं तो आपके रॉक गार्डन के बारे में जरूर ही सुन रखा होगा. यह जगह शाम के समय सबसे ज्यादा भीड़ वाली जगहों में से एक है. जब आप इसकी ऊंचाई से रांची शहर को देखते हैं, तो आपको यह शहर और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देता है. इसके ठीक पास कांके डैम मौजूद है जिसका शांत पानी और ठंडी हवा आपको रिलैक्स करने में मदद कर सकती है. अगर आपको फोटोज क्लिक करना पसंद है तो आपको शाम के समय इस जगह जरूर आना चाहिए. आप यहां से खड़े होकर अपने दोस्तों और पार्टनर के साथ सनसेट का आनंद ले सकते हैं.

टैगोर हिल भी है एक कमाल का ऑप्शन

अगर आप एक शांत और सुकून से भरी हुई जगह ढूंढ रहे हैं, तो टैगोर हिल से बेहतर चॉइस शायद ही आपके लिए कोई और हो. यह जगह नेचर और पीस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. शाम के समय इस जगह का मौसम काफी सुहाना हो जाता है जिस वजह से यहां पर आपको एक अलग ही फील मिलता है. आप शाम के समय पहाड़ी के ऊपर आराम से बैठकर पूरे शहर का नजारा देख सकते हैं. यह जगह युवाओं को भी समय बिताने के लिए काफी ज्यादा पसंद आती है.

शाम के समय जाएं मोराबादी ग्राउंड

शाम के समय जब आप मोराबादी ग्राउंड की तरफ जाते हैं तो यह आपको बिलकुल ही अलग रंग में दिखाई देता है. इस जगह पर आप लोगों को वॉक करते, एक्सरसाइज करते या फिर अपने दोस्तों के साथ के साथ चिल करते और घूमते हुए देखते हैं. अगर आपको स्ट्रीट फूड्स का शौक है तो आपको यहां पर चाट, गोलगप्पे और इस तरह के कई आइटम्स का मजा लेने का मौका मिल जाता है. इन डिशेज को ट्राय करके आप अपनी शामों को और भी ज्यादा स्पेशल बना देते हैं.

हरियाली और शांत माहौल के लिए नक्षत्र वन

अगर आपको हरियाली और शांत माहौल पसंद है तो आपको अपनी एक शाम नक्षत्र वन में जरूर बिताना चाहिए. आपके लिए यह एक परफेक्ट चिल स्पॉट साबित हो सकता है. शाम के समय इस जगह पर ठंडी हवाएं चलती हैं और गार्डन भी पूरे दिन की तुलना में ज्यादा खूबसूरत दिखने लग जाता है. अगर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए कोई जगह खोज रहे हैं, तो नक्षत्र वैन भी आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. आप इस जगह पर बैठकर शहर की भागदौड़ से खुद को काफी दूर महसूस करने लग जाते हैं.

सनसेट देखने और ठंडी हवाओं के लिए धुर्वा डैम

अगर आप एक खूबसूरत शाम अपने पार्टनर के साथ बिताना चाहते हैं, तो आपके लिए धुर्वा डैम से बेहतर और कुछ नहीं होगा. इसे सबसे खूबसूरत जगहों में से एक माना जाता है. यहां का माहौल शांत होता है और पानी के किनारे बैठने का एक्सपीरियंस भी लोगों को काफी पसंद आता है. अगर आपको सनसेट देखना पसंद है, तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए. जब आप यहां जाते हैं तो नेचर के ज्यादा नजदीक आ जाते हैं और साथ ही आपका दिमाग भी रिलैक्स हो जाता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola