100 ठिकानों पर रेड, ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

Author :SUNIL PRASAD
Published by :SUNIL PRASAD
Updated at :13 May 2026 10:29 PM
विज्ञापन
100 ठिकानों पर रेड, ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ जिलेभर में पुलिस की छापामारी

विज्ञापन

हजारीबाग. जिले में पिछले पांच वर्षों में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री में शामिल अभियुक्त तथा अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालों के विरुद्ध जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान को लेकर थाना प्रभारी की उपस्थिति में कुल 43 टीमें गठित की गयी थीं. गठित टीम में 118 पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस ने लगभग 100 ठिकानों पर छापामारी की. इस दौरान 77 संदिग्ध व्यक्तियों को थाना लाया गया. जिन्हें हिदायत देकर पीआर बांड पर छोड़ दिया गया. वहीं दो लोगों को 32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया. जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने अपील की कि जहां भी अवैध मादक पदार्थ का सेवन या खरीद-बिक्री हो रही है, उसकी सूचना दें.

चोरों ने सात ट्रैक्टरों का लॉक तोड़ा, तीन की बैटरी चोरी

चरही. थाना क्षेत्र के कजरी प्रजापति मुहल्ला में 12 मई की रात चोरों ने तीन ट्रैक्टरों से बैटरी की चोरी कर ली. शोभन प्रजापति, अनिल प्रजापति एवं दयानंद प्रजापति के ट्रैक्टर से बैटरी की चोरी हुई है. चोरों ने अन्य ट्रैक्टरों का लॉक तोड़कर भी बैटरी निकालने का प्रयास किया. इस संबंध में चरही थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गयी है. वाहन मालिकों का कहना है कि क्षेत्र में आये दिन बैटरी चोरी की घटनाएं होती रही हैं, लेकिन इस बार चोरों ने एक साथ सात ट्रैक्टरों को निशाना बनाया.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola