अज्ञात वाहन की टक्कर से होटलकर्मी की मौत

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से होटलकर्मी की मौत

काम कर किराये के आवास में सोने जा रहा था

विज्ञापन

चौपारण. जीटी रोड स्थित सांझा के पास मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से होटलकर्मी की मौत हो गयी. मृतक सोनू कुमार (38 वर्ष, पिता विजय चौधरी) भोजपुर, बिहार का रहने वाला था. वह सोनू लाइन होटल में दैनिक मजदूरी पर काम करता था. वह आये दिनों की तरह होटल का काम कर किराये के आवास में सोने जा रहा था. इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के संबंध में होटल संचालक रवि रंजन चौबे ने बताया कि सोनू रोजाना की तरह काम खत्म कर वापस जा रहा था. तभी यह हादसा हुआ. थाना प्रभारी पंकज कुमार ने शव का बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.

बंदर के हमले में आधा दर्जन लोग घायल

बरकट्ठा. ग्राम लगनवा शिलाडीह में बंदर के हमले में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घटना मंगलवार की है. घायलों में माही प्रवीण (पांच वर्ष, पिता अख्तर अंसारी), उर्मिला देवी (60 वर्ष, पति जगदीश राणा), पूनम देवी (40 वर्ष, पति जगदीश पासवान) समेत अन्य शामिल हैं. इनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola