किसी ने आपको नोटिस नहीं किया… Alia Bhatt को ट्रोल करना पड़ा भारी, एक जवाब में कर दी बोलती बंद

Updated:
विज्ञापन
alia bhatt

आलिया भट्ट फोटो-इंस्टाग्राम

आलिया भट्ट को इन दिनों काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था. हालांकि अब उन्होंने एक यूजर के कमेंट पर जबरदस्त रिप्लाई दिया है.

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपने फैशन से सबका ध्यान खींचा. हालांकि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा, जिसमें इंटरनेशनल फोटोग्राफर्स उन्हें कथित तौर पर नजरअंदाज करते दिख रहे थे. इसी बीच एक्ट्रेस के एक पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, “किसी ने आपको नोटिस नहीं किया.” आलिया ने उस ट्रोलर को जबरदस्त रिप्लाई किया.

ट्रोल करने वाले शख्स को आलिया ने दिया जबरदस्त रिप्लाई

दरअसल आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो कस्टम मेड आइवरी सिल्क साड़ी-गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. कमेंट सेक्शन में szku.1211 नाम के एक व्यक्ति ने हंसते हुए इमोजी के साथ लिखा, “कितनी अफसोस की बात है, किसी ने आपको नोटिस ही नहीं किया.” आलिया ने जवाब देते हुए लिखा, “क्यों अफसोस की बात है? आपने मुझे नोटिस किया.”

अली गोनी ने आलिया भट्ट को किया था सपोर्ट

इससे पहले, अभिनेता अली गोनी ने भी ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए आलिया की तारीफ की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “यह दुखद है, जब हमारे ही लोग किसी ऐसे व्यक्ति को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं, जिसने भारत को वर्ल्डवाइड पहचान दिलाने में इतनी मेहनत की है. आलिया भट्ट ने उन ऊंचाइयों को छुआ है, जिनका कई लोग सिर्फ सपना देखते हैं, उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में हमारे देश का प्रतिनिधित्व गरिमा और गर्व के साथ किया. मजाक उड़ाने और ट्रोल करने के बजाय, हमें उनका सपोर्ट करना चाहिए, जो भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाते हैं.”

यह भी पढ़ें- Bollywood-South Box Office Clashes: सलमान वर्सेज प्रभास तक, 2026-2027 के बीच इन सुपरस्टार्स की टक्कर से हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola